Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिलाओं को अब पीरियड्स के लिए मिलेगी 6 छुट्टी! पैसा भी नहीं कटेगा; लागू हो सकता है ये नियम

सरकार महिलाओं को पीरियड्स के लिए साल में 6 दिनों की छुट्टी देने पर विचार कर रही है। सरकार ने महिलाओं के पीरियड्स लीव और मासिक धर्म से जुड़े स्वास्थ्य उत्पादों पर एक विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए 18 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें कहा जा रहा है महिलाओं को छह दिन की पेड छुट्टियां मिलेंगी और उसमें कोई पैसा नहीं कटेगा।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sat, 21 Sep 2024 06:37 PM (IST)
Hero Image
महिलाओं को अब पीरियड्स में छुट्टी देगी सरकार (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार प्राइवेट और पब्लिक दोनों सेक्टर में नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी देने जा रही है। सरकार महिलाओं को पीरियड्स के लिए साल में 6 दिनों की छुट्टी देने पर विचार कर रही है। इसको लेकर अब श्रम मंत्रालय की तरफ से गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है और महिलाओं के लिए 6 दिन की मासिक छुट्टी की सिफारिश की है।

सरकार ने महिलाओं के पीरियड्स लीव और मासिक धर्म से जुड़े स्वास्थ्य उत्पादों तक मुफ्त पहुंच के अधिकार पर एक विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए 18 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्ष डॉ. सपना ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पेश की है। इसमें कहा जा रहा है महिलाओं को छह दिन की पेड छुट्टियां मिलेंगी और उसमें कोई पैसा नहीं कटेगा।

महिलाओं के पास होगा छुट्टियां चुनने का अधिकार

कर्नाटक सरकार के मंत्री संतोष लाड ने इस मामले में बताया, हम प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं और समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक निर्धारित की है। इस पहल का उद्देश्य महिला कार्यबल का समर्थन करना है, क्योंकि महिलाओं को अपने पूरे जीवन में महत्वपूर्ण शारीरिक और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

श्रम मंत्री संतोष लाड ने आगे बताया, ''छुट्टियां काफी सही होंगी, जिससे महिलाओं को यह चुनने की अनुमति मिलेगी कि उन्हें कब छुट्टी चाहिए।' उन्होंने आगे ये भी कहा, समिति की बैठक आज होनी है और सरकार को इसे मंजूरी देनी होगी।

इन राज्यों में लागू हो चुका नियम

यदि इसे लागू किया जाता है, तो कर्नाटक बिहार, केरल और ओडिशा के बाद महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी देने वाला चौथा राज्य बन जाएगा।

पिछले महीने, ओडिशा सरकार ने महिलाओं के लिए पीरियड्स की एक दिन की छुट्टी की घोषणा की थी। 1992 में, बिहार ने महिलाओं को प्रति माह दो दिन का मासिक अवकाश प्रदान करना शुरू किया। केरल ने 2023 में सभी राज्य विश्वविद्यालयों में महिला छात्रों को पीरियड्स की छुट्टी देना शुरू किया।

यह पहली बार नहीं है जब पीरियड्स के लिए छुट्टी का प्रस्ताव किया गया है। दिसंबर 2023 में, पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में इसी तरह की योजना का विरोध करते हुए कहा था कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे विशेष छुट्टी की आवश्यकता वाली विकलांगता के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: महिलाओं को पीरियड लीव मिलनी चाहिए या नहीं...? याचिका पर SC ने केंद्र को दिए ये अहम निर्देश