Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nasa Alert: हाइपरसोनिक मिसाइल से भी तेज गति में पृथ्वी की ओर बढ़ रहा क्षुद्रग्रह, नासा ने किया अलर्ट

Nasa Alert नासा के अनुसार एक 72 फीट बड़ा क्षुद्रग्रह काफी तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है। इस क्षुद्रग्रह की गति किसी हाइपरसोनिक मिसाइल से लगभग दोगुनी है। ये एस्टेरॉयड 2022 YG5 के नाम से जाना जाता है।

By Mahen KhannaEdited By: Mahen KhannaUpdated: Mon, 02 Jan 2023 08:40 AM (IST)
Hero Image
Nasa Alert हाइपरसोनिक मिसाइल से लगभग दोगुनी रफ्तार में धरती की ओर बढ़ा एस्टेरॉयड

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Nasa Alert नासा ने नए साल पर लोगों को एक अलर्ट जारी किया है। समय-समय पर अंतरिक्ष के बारे में नई जानकारी देने वाले नासा ने कहा कि आज धरती की ओर एक बड़ा क्षुद्रग्रह (asteroid) बढ़ रहा है। नासा (Nasa) के अनुसार यह क्षुद्रग्रह 72 फीट बड़ा है और काफी तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है। नासा ने इस क्षुद्रग्रह की गति और धरती से इसकी दूरी के बार में भी बताया है। ये एस्टेरॉयड 2022 YG5 के नाम से जाना जाता है।

25000 किमी से ज्यादा की रफ्तार

नासा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार एस्ट्रोयड 2022 YG5 काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज धरती के पास से गुजर सकता है। यह 2022 YG5 नाम का एसटेरॉयड 3.7 किमी की दूरे से पृथ्वी के पास के निकलेगा। नासा के अनुसार यह क्षुद्रग्रह काफी पहले से धरती की ओर बढ़ रहा है। वहीं, नासा ने इसकी स्पीड के बारे में बताते हुए कहा कि यह 25680 किलों प्रति घंटा की रफ्तार से धरती के ओर बढ़ेगा, जो कि किसी हाइपरसोनिक मिसाइल से लगभग दोगुनी है। हालांकि पहले इस एस्टेरॉयड के 1 तारीख को धरती के करीब से गुजरने की बात कही गई थी लेकिन अब ये आज गुजरेगा।

पृथ्वी की सतह को नहीं करेगा प्रभावित

नासा ने आगे कहा कि यह क्षुद्रग्रह काफी पहले ही नष्ट हो सकता है, जिसके चलते यह प्रथ्वी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। वहीं यह पृथ्वी की सतह के लिए किसी भी हालात में खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी नासा के प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन आफिस ने इसे खतरनाक वस्तुओं की श्रेणी में डाला है।

यह भी पढ़ें- निफ्टी 21,000 तो सोना 62 हजार तक जा सकता है, रियल एस्टेट पर बढ़ती ब्याज दराें और अमेरिकी मंदी का खतरा

यह भी पढ़ें- Delhi Car Accident: युवती के मामा ने जताई निर्भया जैसी घटना की आशंका, मां ने कहा- कुछ गलत हुआ