Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कंपनी से चुराकर 50 लैपटॉप बेच दिए: हुआ गिरफ्तार, क्‍यों बना चोर; वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

बेंगलुरु में एक शख्‍स ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी कंपनी से 50 से ज्यादा लैपटॉप चुराकर सस्ते दामों पर बेच दिए। आरोपी कंपनी में सिस्टम एडमिन के तौर पर काम करता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पांच लैपटॉप बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी को एक थिएटर से पकड़ा गया और अब वह जेल में है।

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Fri, 20 Sep 2024 12:08 PM (IST)
Hero Image
50 से अधिक लैपटॉप चोरी करने वाला बेंगलुरु का युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बेंगलुरु में 29 साल के एक युवक ने अपनी कंपनी से चोरी कर 50 से ज्यादा लैपटॉप सस्ते दामों पर बेच दिए, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ। हाल ही बेंगलुरु पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

50 से ज्यादा लैपटॉप बेचने वाले आरोपी की पहचान तमिलनाडु के होसुर निवासी मुरुगेश एम के तौर पर हुई है। वह टेक्नीकलर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। आरोपी मुरुगेश एम कंपनी में सिस्टम एडमिन था। वह कंपनी में लैपटॉप की इन्वेंट्री को मैनेज करता था।

बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को मुरुगेश एम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने कोविड के समय टमाटर की खेती की थी, जिसमें उसे 25 लाख रुपये का घाटा हुआ था। इस कारण उस पर कर्ज हो गया था। आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए फर्म से लैपटॉप चुराए और सस्‍ते दामों पर बेच दिए।

अब तक पांच लैपटॉप बरामद

पुलिस ने चोरी किए गए 50 लैपटॉप में से पांच बरामद कर लिए हैं। दरअसल, मुरुगेश की कंपनी पुराने लैपटॉप बेचकर नए लैपटॉप खरीदने वाली थी। इसी दौरान आरोपी ने लैपटॉप चोरी कर बेचने शुरू कर दिए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक बार में एक या दो लैपटॉप चोरी किए और उनको होसुर की एक दुकान को बेच दिया। इसी तरह वह लैपटॉप चुराता रहा और बेचता रहा। तभी कंपनी में ऑडिट हुआ, जिसमें लैपटॉप चोरी होने की जानकारी का पता चला।

यह भी पढ़ें- UPPCL: बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, पकड़े गए 32 लोगों पर मुकदमा दर्ज; लगा 13 लाख रुपये का जुर्माना

सीसीटीवी से हुआ खुलासा,  थियेटर से गिरफ्तारी

इसके बाद कंपनी ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें आरोपी मुरुगेश को कंपनी से लैपटॉप ले जाते देखा गया। कंपनी ने  मुरुगेश एम के खिलाफ 30 अगस्त को मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 22 अगस्त से ही ऑफिस आना बंद कर दिया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी। बाद में एक फिल्‍म थियेटर से आरोपी गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी जेल में है और उससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- सैलजा को साइड किया जा रहा या खुद हो रही? कहीं काग्रेंस को हो न जाए नुकसान; 21 सीटों पर है तगड़ा प्रभाव