Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को आएंगे भारत, मुंबई में 26/11 स्मारक पर करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) प्रमुख डेनिस फ्रांसिस सोमवार से पांच दिवस दौरा पर भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी डेनिस नई दिल्ली में अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह मुंबई और जयपुर भी जाएंगे। डेनिस फ्रांसिस मुंबई में 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे ।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Sun, 21 Jan 2024 12:01 AM (IST)
Hero Image
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को आएंगे भारत। फोटोः @UN_PGA

पीटीआई, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) प्रमुख डेनिस फ्रांसिस सोमवार से पांच दिवस दौरा पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान उन पर सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की मांग को आगे बढ़ाने के लिए भारत अपनी बात रख सकता है।

मुंबई और जयपुर भी जाएंगे डेनिस

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी डेनिस नई दिल्ली में अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह मुंबई और जयपुर भी जाएंगे। डेनिस फ्रांसिस मुंबई में 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ेंः America: कैलिफोर्निया के दो सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी हिंदी भाषा, भारतीय अमेरिकी समुदाय ने फैसले का किया स्वागत

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने कहा कि यूएनजीए के 78वें सत्र के अध्यक्ष का दौरा वैश्विक निकाय के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का भी मौका होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि महासभा प्रमुख की यात्रा भारत और संयुक्त राष्ट्र के संबंधों और खास तौर पर यूएनजीए के साथ संबंधों को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ेंः 'राष्ट्रपति तो दूर उपराष्ट्रपति भी नहीं बन सकतीं निक्की हेली', डोनाल्ड ट्रंप ने नाम को लेकर भी उड़ाया मजाक

संयुक्त राष्ट्र का महत्वपूर्ण अंग है यूएनजीए

यूएनजीए संयुक्त राष्ट्र का महत्वपूर्ण अंग है। डेनिस फ्रांस का विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत का भी कार्यक्रम है।