Move to Jagran APP

Optical Illusion: क्या फलों के बीच छिपा स्नोमैन आपको नजर आ रहा है

अगर आपको लगता है कि आपकी आंखें काफी तेज हैं तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज हल करने की कोशिश करनी चाहिए। इसे सॉल्व करना काफी मजेदार होता है और दिमाग के लिए फायदेमंद। इसलिए इसे रोज सॉल्व करने की कोशिश करनी चाहिए। आपके लिए आज हम एक बेहद कमाल का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लाए हैं। आइए जानें क्या है वह।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Fri, 10 May 2024 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2024 06:14 PM (IST)
क्या आपको तस्वीर में छिपा स्नोमैन नजर आ रहा है? (Picture Courtesy: LeoVegas)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ब्रेन टीजर है, जो आपके दिमाग को तेज बनाने में आपकी मदद करता है। इससे आपका दिमाग चीजों को बेहतर तरीके से ऑबजर्व कर पाता है, जिससे आपकी ऑब्जरवेशन स्किल्स बेहतर होती है। इसके अलावा, इससे आपकी रीजनिंग स्किल्स भी बेहतर बनती है। इसलिए ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना दिमाग के लिए इतना फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, इससे आपका टाइम पास भी होता है और आपकी बोरियत भी मिटती है। इतने सारे फायदे होने के कारण आपको इसे रोज हल करने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं, जिसे हल करने में आपको काफी मजा आएगा। आइए जानते हैं क्या है आज का चैलेंज।

loksabha election banner

क्या है आज का चैलेंज?

आज का चैलेंज बेहद मजेदार है, लेकिन उतना ही मुश्किल भी है। इसे हल करने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज के चैलेंज के लिए आपके सामने एक तस्वीर रखी है, जिसमें कई सारे फलों के चित्र बने हुए हैं। सेब, संतरा, कीवी, तरबूज, अनानास, नाशपाती, चेरी और न जानें क्या-क्या। पहली नजर में ये फल ही नजर आएंगे, जो नजर नहीं आएगा, वह है एक स्नोमैन। आपको इस तस्वीर में इसी स्नोमैन को खोजना है। इसे खोजने के लिए आपको मात्र 4 सेकंड का समय मिलेगा और यही आपका आज का चैलेंज है। तो चलिए शुरू हो जाइए, देखते हैं आप इसे सॉल्व कर भी पाते हैं या नहीं।

(Picture Courtesy: LeoVegas)

क्या मिला इसका जवाब?

अगर आपको इसका जवाब मिल गया है, तब तो कमाल की बात है। आपकी आंखें काफी तेज हैं, लेकिन अगर आफ अभी तक इसका जवाब नहीं खोज पाए हैं, तो हम इसमें आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको दाईं ओर नीचे की तरफ बने नाशपाती में स्नोमैन नजर आएगा। आप इसे आसानी से खोज पाएं, इसलिए हमने इसे मार्क भी कर दिया है।

Picture Courtesy: LeoVegas


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.