Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महान गणितज्ञ मरियम का अमेरिका में निधन

मरियम कैंसर से पीडि़त थीं और उनका अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

By Gunateet OjhaEdited By: Updated: Sat, 15 Jul 2017 08:16 PM (IST)
Hero Image
महान गणितज्ञ मरियम का अमेरिका में निधन

वाशिंगटन, एएफपी। महान गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का 40 साल की आयु में निधन हो गया। ईरान में जन्मीं मरियम कैंसर से पीडि़त थीं और उनका अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरियम प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल पाने वाली पहली महिला थीं।

मरियम के मित्र फिरोज नादेरी ने शनिवार को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर उनके निधन की जानकारी दी। नासा में सौर ऊर्जा विभाग के पूर्व निदेशक फिरोज ने कहा, 'आज एक रोशनी बुझ गई। मैं व्यथित हूं। तुम बहुत जल्दी बहुत दूर चली गई।' मरियम कैलिफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत थीं।

2014 में उन्हें फील्ड्स मेडल से सम्मानित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ कांग्रेस की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार को गणित की दुनिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। उन्हें यह सम्मान ज्यामिति और डायनेमिकल सिस्टम के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया था। मरियम को 2013 में अमेरिकन मैथमेटिकल सोसायटी की ओर से सैटर पुरस्कार और 2009 में ब्लूमेंथल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।