Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पावर स्पोर्ट्स ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के प्रसारण अधिकार के लिए लगाई बोली

क्रिकेट के अलावा अन्य खेल जैसे कबड्डी और कुश्ती की भारत में लोकप्रियता बढ़ी है। इसे देखते हुए कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संस्था युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने स्प्रिंग मीडिया को 2025-2032 चक्र में अपने सभी आयोजनों के लिए वैश्विक मीडिया अधिकार का भागीदार नियुक्त किया है। साथ ही डिजिटल लाइव स्पोर्ट्स न्यूज चैनल पावर स्पोर्टज टीवी अपने प्रसारण को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

By Jagran News Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 21 Sep 2024 09:50 PM (IST)
Hero Image
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के प्रसारण अधिकार के लिए लगाई बोली।

नई दिल्ली, जेएनएन। डिजिटल लाइव स्पोर्ट्स न्यूज चैनल पावर स्पोर्टज टीवी अपने प्रसारण को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। क्रिकेट के अलावा अन्य खेल जैसे कबड्डी और कुश्ती की भारत में लोकप्रियता बढ़ी है।

कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संस्था युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने स्प्रिंग मीडिया को 2025-2032 चक्र में अपने सभी आयोजनों के लिए वैश्विक मीडिया अधिकार का भागीदार नियुक्त किया है।

इसमें ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल, महिला कुश्ती समेत सीनियर विश्व चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज समेत सभी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट शामिल हैं। भारत में इसके विशेष प्रसारण अधिकार के लिए पावर स्पोर्ट्ज ने बोली लगाई है।