Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'राम की आड़ में नाकामी छिपाने की कोशिश', ममता के बयान पर BJP का पलटवार; कहा- एलियंस को भी ठहरा सकती हैं जिम्मेदार

ममता बनर्जी के वाम और राम वाले बयान पर बिफरी भाजपा ने इसे शर्मनाक और निंदनीय बताया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी विफलता छुपाने के लिए दोष वाम और राम पर मढ़ रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ममता की राजनीति पूरी तरह से तुष्टीकरण पर आधारित रही है।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 16 Aug 2024 07:44 PM (IST)
Hero Image
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ममता अपने कुशासन के लिए एलियंस को भी जिम्मेदार ठहरा देंगी। (File Image)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कोलकाता मेडिकल कालेज में हुई हिंसा को वाम और राम का तांडव बताने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को भाजपा ने शर्मनाक और निंदनीय करार दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आश्चर्य की बात नहीं होगी, जब आने वाले दिनों में ममता बनर्जी अपने कुशासन के लिए एलियंस (दूसरे ग्रह के निवासी) को भी जिम्मेदार ठहरा देंगी।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से महिलाओं की सुरक्षा, अपराधियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई, न्याय और निष्पक्षता की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वहीं भाजपा ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरे देश में अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की टोली उतारकर बताया कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

बंगाल में प्रणालीगत विफलता: प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर किये पोस्ट में ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में प्रणालीगत विफलता का आरोप लगाया। उनके अनुसार, इसके परिणति हिंसक घटनाओं के रूप में बार-बार सामने आ रही है, लेकिन अपनी विफलता छुपाने के लिए दोष वाम और राम पर मढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीति पूरी तरह से तुष्टीकरण पर आधारित रही है, लेकिन जब मुश्किल में फंसती है तो भगवान राम की शरण ले लेती हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी अपराधियों को कठोरतम सजा देने की जरूरत है और डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या पर राजनीति के लिए कोई जगह नहीं हो सकती, लेकिन ममता बनर्जी द्वारा न्याय की मांग उठाने वाले की आवाज दबाने और अपराधियों के लिए ढाल बनकर खड़ा होने की कोशिश ने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।