Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा के बाद NDA को राज्यसभा में भी मिला बहुमत, 12 में से 11 सीटें निर्विरोध जीती; कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक

नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो चुका है। भाजपा के नौ सहयोगी दलों के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने निर्विरोध चुनाव जीता है। हिमाचल प्रदेश में हार का सामना करने वाले अभिषेक मनु सिंघवी ने इस बार तेलंगाना से चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राजस्थान से चुनाव जीता है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 28 Aug 2024 12:18 AM (IST)
Hero Image
राज्यसभा उपचुनाव में एनडीए के 11 प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सत्तारूढ़ एनडीए ने राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। मंगलवार को भाजपा के नौ और सहयोगी दलों के दो सदस्यों ने निर्विरोध चुनाव जीता है। वहीं कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी ने तेलंगाना से निर्विरोध जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने किसानों के लिए तय की ये छह प्राथमिकताएं, जागरण एग्री पंचायत में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया एलान

अब उच्च सदन में केंद्र सरकार को विधेयकों को पारित कराना आसान होगा। राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं। मौजूदा समय में आठ सीटें खाली है। इस वजह से कुल सदस्यों की संख्या 237 रह गई है। वहीं बहुमत का आंकड़ा भी घटकर 119 हो गया है।

यहां समझे राज्यसभा का पूरा गणित

अगर आंकड़े की बात करें तो राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 96 है। वहीं एनडीए के सांसदों की संख्या 112 हो गई है। विपक्षी सांसदों की संख्या 85 हो गई है। एनडीए को छह मनोनीत और एक स्वतंत्र राज्यसभा सांसद का समर्थन भी मिला है। इस तरह एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है।

कौन कहां से जीता?

नौ सदस्यों के साथ राज्यसभा में भाजपा की ताकत में इजाफा हुआ है। इससे पार्टी को विधेयक पास कराने में आसानी होगी। भाजपा के धीर शील पाटिल ने महाराष्ट्र, रवनीत सिंह बिट्टू ने राजस्थान, किरण चौधरी ने हरियाणा, बिहार से मनन मिश्रा, असम से मिशन रंजन दास व रामेश्वर तेली, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य ने निर्विरोध चुनाव जीता है। भाजपा के सहयोगी दलों से उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार और अजित पवार की पार्टी से नितिन पाटिल ने महाराष्ट्र से चुनाव जीता है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने की मांग पकड़ रही जोर, चुनाव आयोग बोला अन्य दलों से लेंगे राय