Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राजनाथ सिंह का कंबोडिया दौरा आज से, ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 और 23 नवंबर को कंबोडिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अन्‍य देशों के साथा भारत के संबंंधों को और मजबूत और प्रगाढ़ बनाने को लेकर चर्चा करेंगे।

By AgencyEdited By: Monika MinalUpdated: Tue, 22 Nov 2022 10:30 AM (IST)
Hero Image
ASEAN आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे राजनाथ

 नई दिल्‍ली, एजेंसी। ASEAN Meet In Cambodia: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा सहयोग और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर कंबोडिया में हो रहे भारत आसियान बैठक में शामिल हो रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22-23 नवंबर को कंबोडिया के आधिकारिक दौरे पर हैं।

कंबोडिया ने भेजा था निमंत्रण 

बता दें क‍ि इस बैठक के लिए उन्‍हें पहले ही कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री Samdech Pichey Sena TEA Banh ने निमंत्रण भेजा था। दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनाथ सीम रीप (Siem Reap) में 23 नवंबर को ASEAN Defence Ministers Plus (ADMM Plus) की 9वीं सालाना बैठक में भी हिस्‍सा लेंगे। इस दौरान भारतीय रक्षा मंत्री कंबोडिया के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

हो सकतीं हैं अहम घोषणाएं

बैठक के दौरान भारत-ASEAN साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों को लेकर अहम ऐलान की संभावनाएं हैं। साल 1992 में भारत ASEAN का संवाद भागीदार बना था। इसके बाद 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में एडीएमएम-प्लस का उद्घाटन किया गया। वर्ष 2017 से ही ADMM Plus मंत्रियों की सालाना बैठक ASEAN और प्लस देशों के बीच संवाद एवं सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए होती आ रही है। भारत और ASEAN ने नवंबर 2022 में अपने संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' तक बढ़ा दिया है।

ASEAN समूह में हैं 10 देश शामिल - 

 क्षेत्रीय संगठन ASEAN (Association of South East Asian Nations ) के तहत विभिन्‍न देश अपने आर्थिक और सुरक्षा मुद्दों को लेकर विचार विमर्श के लिए एक मंच पर जमा होते हैं। इस समूह में दस दक्षिण पूर्व एशियाई देश शामिल हैं। ये देश हैं- कंबोडिया, इंडोनेशिया, ब्रुनेई,मलेशिया, म्यांमार, लाओस, फिलीपींस, थाईलैंड, वियतनाम और सिंगापुर।

आसियान बैठक के बाद कंबोडिया के पीएम हुन सेन कोरोना संक्रमित, बाली में इकट्ठा हुए हैं विश्वभर के शीर्ष नेता

ASEAN: कंबोडिया दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में लेंगे भाग