Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

‘मैं पंजाब बोलदा हां’ डिबेट: रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए द्रोह का जवाब मांगेंगे: मुख्यमंत्री मान

सीएम मान ने कहा- 1 नवंबर को लुधियाना में हो रही बहस ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ के दौरान लोग रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए गुनाहों का जवाब मांगेंगे। इस यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए राज्य के लोगों को खुला न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक सत्ता में रह चुके सभी राजनीतिक पक्षों से बहस के दौरान अपना पक्ष रखेंगी।

By Inderpreet Singh Edited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 26 Oct 2023 11:30 PM (IST)
Hero Image
रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए द्रोह का जवाब मांगेंगे: मुख्यमंत्री मान

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि 1 नवंबर को लुधियाना में हो रही बहस ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ के दौरान लोग रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए गुनाहों का जवाब मांगेंगे। इस यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए राज्य के लोगों को खुला न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक सत्ता में रह चुके सभी राजनीतिक पक्षों से बहस के दौरान अपना पक्ष रखेंगी।

उन्होंने कहा कि हरेक पार्टी को अपना पक्ष पेश करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें राज्य से जुड़े मसले उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ बहस के दौरान प्रोफेसर निर्मल जोढ़ा मंच संचालन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘खुली बहस पंजाब को अब तक किसने और कैसे लूटा के आस-पास केंद्रित होगी। इस बहस में भाई-भतीजे, साले-जीजे, मित्र-साथी, टोल प्लाजे, जवानी-किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की बाणी, नहरों के पानी की बात होगी।’ उन्होंने कहा कि रिवायती पार्टियों के नेताओं ने इन सभी मामलों पर पंजाब के साथ गद्दारी की है, जिसके लिए इनको राज्य के लोगों के समक्ष जवाबदेह बनाया जायेगा। भगवंत मान ने इन नेताओं को पंजाब निवासियों और मीडिया के सामने खुली बहस के लिए ललकारा था।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह नेता पंजाब के साथ की गई गद्दारी के लिए जिम्मेदार हैं और पंजाब की पीठ में छुरा मारने वालों को इतिहास कभी भी माफ नहीं करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहस लोगों को शीशा दिखाएगी कि कुर्बानी की आड़ में कैसे इन नेताओं ने पंजाब के हितों को अनदेखा करके अपने निजी लाभ सुरक्षित किये। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इन नेताओं द्वारा निजी हितों की खातिर पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों को तो कभी भूलेंगे और न ही कभी माफ करेंगे।