Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rain in Chandigarh: चंडीगढ़ में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न, सेक्टर-22 में पेड़ गिरा, खोले गए सुखना के फ्लड गेट

Rain in Chandigarh चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में आज सुबह से ही सावन की झड़ी लगी हुई है। ट्राईसिटी में सुबह से तेज बारिश का दौर दोपहर तक जारी है। शहर में हो रही झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Updated: Sun, 31 Jul 2022 04:00 PM (IST)
Hero Image
दोपहर 3 बजे सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए हैं।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Rain in Chandigarh: चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में आज सुबह से ही सावन की झड़ी लगी हुई है। ट्राईसिटी में सुबह से तेज बारिश का दौर दोपहर तक जारी है। शहर में हो रही झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। हालांकि आज रविवार की छुट्टी होने की वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम है। वहीं सुखना लेक में पानी का स्तर बढ़ने पर फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।

वहीं कई जगह पेड़ गिरने की भी घटनाएं भी हुई हैं। सेक्टर-22 में घर के बाहर एक बड़ा पेड़ गिरा है। बारिश के दौरान हराभरा पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में सुबह आठ बजे के बाद से अबतक 12.7 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान तक पहुंच गया है। ऐसे में सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने पड़े हैं। बता दें कि इससे पहले दो सप्ताह पहले भी सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए थे। तब रातभर तेज बरसात की वजह से देर रात डेढ़ बजे ही फ्लड गेट खोले गए थे।

सुखना लेक का जलस्तर 1162 फीट पहुंचने पर इसे खतरे के निशान से ऊपर माना जाता है। वहीं यदि सुखना लेक का जलस्तर 1163 फीट तक पहुंचा तो फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग की टीम लेक की लगातार मानिटरिंग करती है।

पंचकूला और मोहाली प्रशाासन को अलर्ट जारी

पंचकूला और मोहाली प्रशासन को सुखना के जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया जा चुका है। सुखना चौ से लेक का पानी घग्गर तक जाता है। बीच में बलटाना भी आता है। ऐसे में बलटाना की स्थिति मानसून में संवेदनशील हो जाती है।

इस बार मानसून मजबूत

बता दें कि इस बार मानसून मजबूत स्थिति में है। वहीं इस मानसून सीजन में चंडीगढ़ में जुलाई महीने में बारिश ने अपने पिछले 10 वर्ष के रिकार्ड को तोड़ दिया है। शहर में सिर्फ जुलाई महीने में अबतक 522.5 एमएम बारिश हो चुकी है।