Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भगवंत मान कैबिनेट में फेरबदल: हरजोत बैंस का बढ़ा कद, CM ने छोड़े तीन विभाग, जानिए किस मंत्री के पास है कौनसा पोर्टफोलियो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में फेरबदल करते हुए 5 नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए हैं। डॉ. रवजोत सिंह को स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय कार्य का मंत्री बनाया गया है। तरुणप्रीत सिंह सौंद को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दिया गया है। लालजीत भुल्लर को जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरजोत बैंस को लोक संपर्क विभाग भी सौंपा गया है।

By Inderpreet Singh Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 23 Sep 2024 09:11 PM (IST)
Hero Image
भगवंत मान कैबिनेट में फेरबदल: अब ऐसा है पंजाब कैबिनेट, जानिए।

कैलाश नाथ, चंडीगढ़। कैबिनेट में बदलाव करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 नए मंत्रियों ने विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में आए नए मंत्रियों पर पूरा भरोसा जताया है। डॉ. रवजोत सिंह को स्थानीय निकाय विभाग व संसदीय कार्य का मंत्री बनाया गया है। यह जिम्मेदारी पहले बलकार सिंह के पास थी।

जबकि लालजीत भुल्लर से ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग लेकर नए बने मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को दिया गया है। जबकि मुख्यमंत्री ने जेल विभाग छोड़ कर यह जिम्मेदारी लालजीत भुल्लर को सौंप दी है। वहीं, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का कद कैबिनेट में बढ़ाया गया है।

उन्हें लोक संपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी सौपी गई है। अहम बात यह हैं कि मुख्यमंत्री ने चार पुराने मंत्रियों के विभाग का तो आवंटन नए मंत्रियों में किया ही है साथ ही अपने दो विभाग शहरी विकास और उद्योग को भी छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ने सात मंत्रियों के विभागों में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जिसमें हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. बलबीर, लाल चंद कटारूचक और हरभजन सिंह ईटीओ शामिल हैं।

कमोवेश हरजोत बैंस से भी कोई विभाग लिया तो नहीं गया लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री ने लोक संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी की सरकार में वह तीसरे लोक संपर्क विभाग के मंत्री होंगे। सबसे पहले यह जिम्मेदारी अमन अरोड़ा को सौंपी गई थी। बाद में यह जिम्मेदारी चेतन सिंह जौड़ेमाजरा के पास आई थी।

कमोवेश इसी प्रकार इंदरबीर सिंह निज्जर को स्थानीय निकाय विभाग दिया गया था। उसके बाद यह जिम्मेदारी बलकार सिद्धू और अब डॉ. रवजोत सिंह के पास है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत में भी तीसरी बार बदलाव किया गया है। पहले यह जिम्मेदारी कुलदीप सिंह धालीवाल के पास थी। जिसके बाद यह विभाग लालजीत भुल्लर को दिया गया था। अब तरुणप्रीत इस विभाग को देखेंगे।

इन विभागों को देखेंगे मंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान

- आम प्रबंधन

- गृह मामले और न्याय

- कार्मिक

- सहकारिता

- कानूनी और विधायी मामले

- नागरिक उड्डयन

- विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण

- खेल और युवा सेवाएं

हरपाल सिंह चीमा

- वित्त

- योजना

- कार्यक्रम कार्यान्वयन

- उत्पाद शुल्क और कराधान

अमन अरोड़ा

- नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत

- प्रिंटिंग और स्टेशनरी

- गर्वनर रिफार्म और शिकायतों का निवारण

- रोजगार सृजन और प्रशिक्षण

डॉ बलजीत कौर

- सामाजिक न्याय सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक

- सामाजिक सुरक्षा महिला और बाल विकास

कुलदीप सिंह धालीवाल

- एनआरआई मामले

- प्रशासनिक सुधार

डॉ बलबीर

- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

- चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान

- चुनाव

हरदीप सिंह मुंडिया

- राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन

- जल आपूर्ति एवं स्वच्छता (पहले यह विभाग जिंपा के पास था)

- आवास एवं शहरी विकास (यह विभाग मुख्यमंत्री के पास था)

लाल चंद कटारूचक

- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

- वन

- वन्य जीव

लाल जीत सिंह भुल्लर

- परिवहन एवं जेल (जेल पहले मुख्यमंत्री के पास था।)

हरजोत सिंह बैंस

- तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण

- उच्च शिक्षा

- स्कूली शिक्षा

- सूचना एवं जनसंपर्क (पहले यह विभाग जौड़ेमाजरा के पास था यह विभाग)

हरभजन सिंह ईटीओ

- बिजली

- लोक निर्माण (बीएंडआर)

बरिंदर कुमार गोयल

- खान एवं भूविज्ञान

- जल संसाधन

- भूमि एवं जल संरक्षण (चेतन सिंह जौड़ेमाजरा के पास थे यह विभाग)

तरुणप्रीत सिंह सौंद

- पर्यटन एवं संस्कृति मामले

- निवेश प्रोत्साहन

- श्रम

- आतिथ्य (यह सभी विभाग अनमोल गगन मान के पास थे)

- उद्योग एवं वाणिज्य (मुख्यमंत्री के पास था)

- ⁠ग्रामीण विकास एवं पंचायतें (लालजीत भुल्लर के पास था)

डॉ. रवजोत सिंह 

स्थानीय सरकार - ⁠संसदीय मामले (बलकार सिंह के पास थी जिम्मेदारी)

गुरमीत सिंह खुडियाँ - कृषि एवं किसान कल्याण - ⁠पशुपालन एवं मत्स्य पालन और डेयरी विकास - ⁠खाद्य प्रसंस्करण

मोहिंदर भगत

रक्षा सेवाएं कल्याण - ⁠स्वतंत्रता सेनानी - ⁠बागवानी (जौड़ेमाजरा के पास थी जिम्मेदारी)

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें