Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आढ़ती एसोसिएशन जगराओं के सदस्य बाघापुरा आढ़ती महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना

आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान राज कुमार भल्ला ने कहा कि पूरा आढ़ती भाईचारा प्रदेश प्रधान विजय कालड़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उनका संदेश मिलते ही सारी मंडियां बंद करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Mon, 05 Apr 2021 05:51 PM (IST)
Hero Image
आढ़ती एसोसिएशन जगराओं के सदस्य बाघापुरा आढ़ती महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना होते हुए।

जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। आढ़ती एसोसिएशन जगराओं के प्रधान स्वरणजीत सिंह गिदड़विंडी की अगुआई में बाघापुराना आढ़ती महापंचायत में शामिल होने के लिए आढ़ती, अकाउटेंट व मजदूरों की 70 कारें व 2 बसों का काफिला रवाना हुआ। इस रैली में शामिल होने के लिए जगराओं, हठूर, सिधवां बेट के आढ़ती बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसमें जिला लुधियाना प्रधान राज कुमार भल्ला, रवि गोयल, बलविंदर सिंह भम्मीपुरा, प्रह्रलाद सिंगला, धर्मेंद्र भारद्वाज, परमजीत सिंह पम्मा, कमल मल्ला, नितिन जैन, नवीन गोयल, गुरमीत दोधर, गुरमीत ग्रेवाल, जगजीत सिंह गुरूसर, राजेश गोयल, सोना प्रधान हठूर, सुरिंदर सिंह नीटू, चेयरमैन सिधवां बेट, सुभाष मित्तल साथी आढ़तियों के साथ महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए। 

इस मौके पर जिला प्रधान राज कुमार भल्ला ने कहा कि पूरा आढ़ती भाईचारा प्रदेश प्रधान विजय कालड़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कालड़ा की ओर से हड़ताल का संदेश मिलने पर सारी मंडियां बंद करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली एंबुलेंस पंजाब के रूपनगर-नंगल हाईवे पर मिली

यह भी पढ़ें - लुधियाना में धमाके के साथ फैक्ट्री का लेंटर गिरने से 30 मजदूर दबे, मालिक व ठेकेदार फरार; प्रशासन ने NDRF को बुलाया