Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

12वीं की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार; होटल मालिक व मैनेजर फरार

पंजाब (Punjab Crime) के संगरूर में एक 12वीं की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल पीड़ित छात्रा के स्कूल में आरोपित पेंट का काम करता था। आरोपित ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता की मां के शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 09 Aug 2024 10:13 PM (IST)
Hero Image
संगरूर में 12वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सूत्र, संगरूर। संगरूर के लहरागागा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां पवन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने एक 12वीं की छात्रा के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया है।

लहरागागा पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, होटल मालिक व मैनेजर अभी भी फरार हैं।

होटल ले जाकर नाबालिग के साथ बनाए जबरदस्ती संबंध

डीएसपी लहरागागा दीपक राय ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की सरकारी स्कूल में 12वीं छात्रा है। जब वह स्कूल से लौटी तो डरी व घबराई हुई थी। पूछने पर उसने अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बताया।

उसने बताया कि जब वह स्कूल के गेट पर पहुंची तो वहां छाजली का एक व्यक्ति पवन सिंह अपने साथी समेत वहां पहुचं गया। वह स्कूल में पेंट का काम करता था। उसने लड़की को बातों में उलझा लिया और बाइक से जाखल रोड लहरागागा पर बने एक होटल में ले गया।

जहां होटल मैनेजर ने उसका आईडी प्रूफ देखने व स्कूल की वर्दी में होने के बावजूद उसे बड़ी आयु के पवन के साथ कमरा दे दिया। पवन ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद उसे लहरागागा बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया।

आरोपी स्कूल में पेंट का करता था काम

पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान दर्ज करने के बाद जब होटल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें नाबालिग लड़की व पवन आते हुए दिखाई दिए। लड़की ने अपनी आईडी कार्ड होटल मैनेजर को दिखाया, लेकिन इसके बाद भी होटल मैनेजर ने पवन को लड़की के साथ कमरा दे दिया।

पुलिस ने पवन सिंह निवासी छाजली, होटल मैनेजर व होटल के मालिक पर मामला दर्ज किया है। डीएसपी दीपक राय ने बताया कि पवन सिंह स्कूल में पेंट करने का काम करता था।

वह लड़की को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि होटल मालिक व मैनेजर दोनों फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP Crime : खेत पर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, साथियों ने बनाया वीडियो- पुलिस बोली; प्रेम प्रसंग का है मामला