Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Women Reservation: राजस्थान सरकार ने महिलाओं को दिया एक और तोहफा, पुलिस भर्ती में अब मिलेगा इतने प्रतिशत का आरक्षण

राजस्थान में पुलिस में सभी पदों पर होने वाली भर्तियों में महिलाओं को अब 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। इसमें आठ प्रतिशत विधवाओं व दो प्रतिशत परित्यक्ताओं को आरक्षण दिया जाता था। वर्तमान में पुलिस बल में 10 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Wed, 19 Jun 2024 07:13 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान में पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा अब 33 प्रतिशत आरक्षण। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में पुलिस में सभी पदों पर होने वाली भर्तियों में महिलाओं को अब 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किया था वादा

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। इसके पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। इसमें आठ प्रतिशत विधवाओं व दो प्रतिशत परित्यक्ताओं को आरक्षण दिया जाता था। वर्तमान में पुलिस बल में 10 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं।

मालूम हो कि दो महीने पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ेंः

Weather Update: भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत, IMD ने बताया कब होगी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश; पढ़ें ताजा अलर्ट