Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कहां है फलोदी, जहां 50 डिग्री पर है गर्मी का पारा; जानिए क्यों पड़ रही वहां इतनी गर्मी

राजस्थान के फलोदी शहर में 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इस बढ़ते तापमान के कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं। कल यानि सोमवार को यहां का तापमान इतना था कि उसने 1 जून 2019 के रिकार्ड को ब्रेक कर दिया। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जहां फलोदी में पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Tue, 28 May 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान के फलोदी ने गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़े (प्रतिकात्मक फोटो)

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी और हीट वेव का दौर जारी है। मंगलवार को राजस्थान में कई इलाकों में गर्मी का रिकार्ड टूट गया। प्रदेश के फलोदी जिले में आज पारा 48 डिग्री रहा। वहीं फलोदी में बीते शनिवार को पारा 50 को पार कर गया था। वहीं, राज्य में गर्मी के ऐसे हालत हैं कि हीट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। इन दिनों चल रही लोकसभा चुनावों के दौरान अत्यधिक गर्मी ने कई राज्यों में मतदाताओं के धैर्य की परीक्षा ली है।

पूरे भारत भर का सबसे ज्यादा शुष्क प्रदेश है फलोदी

फलोदी भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक जिला है। यह जिला नमक नगरी के नाम से जाना जाता हैं। यह जिला नमक उद्योग की वजह से प्रसिद्ध है। यह जिला भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक हैं। बता दें कि फलोदी जिले का नाम फलवृद्धिका नाम से रखा गया है। इस जिले का सबसे प्राचीन नाम विजयनगर था। वर्तमान में फलोदी के नाम से जाना जाता है। फलोदी पूरे भारत भर का सबसे ज्यादा शुष्क प्रदेश है। साल 2022 को यहां सबसे ज्यादा तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।

प्रमुख शहरों का तापमान

सीकर 46.6 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर 47.4 डिग्री सेल्सियस

जयपुर 46.6 डिग्री सेल्सियस

श्रीगंगानगर 48.6 डिग्री सेल्सियस

चूरू 48.5 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर 43.2 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर 47.6 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर 47 डिग्री सेल्सियस