Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chanakya Niti: रोजाना पूजा के समय करें ये 3 आसान उपाय, नोटों से भर जाएगी खाली तिजोरी

Chanakya Niti चाणक्य की मानें तो कोई व्यक्ति रोजाना पूजा के समय 3 विशेष उपाय कर मृत्यु लोक में स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति कर सकता है। अगर आप भी अपने जीवन में धनवान बनना चाहते हैं तो रोजाना पूजा के समय ये 3 काम जरूर करें। इन उपायों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 22 Apr 2024 09:28 PM (IST)
Hero Image
Chanakya Niti: रोजाना पूजा के समय करें ये 3 आसान उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। साधारण व्यक्ति भी चाणक्य नीति का पालन कर जीवन में सफल इंसान बन सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना नीति शास्त्र में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय बताए हैं। चाणक्य की मानें तो कोई व्यक्ति रोजाना पूजा के समय 3 विशेष उपाय कर मृत्यु लोक में स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति कर सकता है। अगर आप भी अपने जीवन में धनवान बनना चाहते हैं, तो रोजाना पूजा के समय ये 3 काम जरूर करें। इन उपायों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से साधक को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। आइए, ये 3 उपाय जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज  

स्वहस्तग्रथिता माला स्वहस्तघृष्टचन्दनम्।

स्वहस्तलिखितमं स्तोत्रं शक्रस्यापि श्रियं हरेत्॥

आचार्य चाणक्य अपनी रचना नीति शास्त्र के नौवें अध्याय के 12वें श्लोक में कहते हैं कि साधक 3 समान उपाय कर धन की देवी मां लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।

  1. अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रोजाना पूजा के समय माला गूंथकर लक्ष्मी नारायण जी को अर्पित करें। इसके लिए आप विभिन्न फूलों का उपयोग कर सकते हैं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  2. अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो रोजाना पूजा के समय घिसा हुआ चंदन भगवान विष्णु को लगाएं। इस उपाय को करने से भी भगवान विष्णु यथाशीघ्र प्रसन्न होते हैं।
  3. अगर आप स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो रोजाना पूजा के समय नोटबुक में गीता के श्लोक या मंत्र लिखकर पाठ करें। शास्त्रों में निहित है कि इस उपाय को करने से जगत के पालनहार शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'