Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Happy Basant Panchami: देना चाहते हैं सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं, WhatsApp और Instagram पर ऐसे करें विश

इस बार सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस त्यौहार के समय सरस्वती माता की पूजा करते हैं। अगर ऐसे में आपको अपने दोस्तों और सगे संबंधियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देने चाहते हैं तो आप वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Tue, 13 Feb 2024 08:01 PM (IST)
Hero Image
Happy Basant Panchami- ऐसे दें बसंत पंचमी की दे जानकारी, यहां जानें डिटेल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बसंत पचमी का त्यौहार इस बार 14 फरवरी 2024 को मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को सरस्वती पूजा के नाम से जाना जाता है। इस दिन भारत के कई कोनों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इसके अलावा कई स्कूलों में भी इसे मनाया जाता है।

ऐसे में अगर आपको अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को बसंत पंचमी( Basant Panchami 2023) की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपको इसका तरीका बताने वाले हैं। आइये जानते हैं वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर आप कैसे शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

WhatsApp पर कैसे भेजे स्टीकर्स

  • सबसे पहले आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • इसके बाद आप सर्च बार पर टैप करें और ‘बसंत पंचमी स्टिकर पैक’ लिखें।
  • फिर अपने वहां से अपनी पसंद का कोई भी स्टीकर पैक डाउनलोड करें।
  • इसके बाद इसे खोलें और इसे अपने वॉट्सऐप में जोड़ें वॉट्सऐप में जोड़ने के लिए + विकल्प पर टैप करें।
  • अब वॉट्सऐप पर जाएं और उस कॉन्टैक्ट का चयन करें, जिसे आप शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं।
  • अब स्क्रीन के नीचे की तरफ इमोजी पर टैप करके स्टिकर पर क्लिक करें।यहां से आप स्टीकर भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Google Maps पर एक्यूरेट लोकेशन डेटा के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Instagram पर कैसे भेजे स्टीकर्स

  • इसके लिए आप सबसे पहले एप्लिकेशन पर डायरेक्ट मैसेज खोलें।
  • इसके बाद रिसीवर/ कॉन्टैक्ट की चैट विंडो खोलें।
  • अब नीचे की ओर टेक्स्ट-टाइपिंग बार के कई एक स्टिकर आइकन शो होगा।
  • इसके बाद स्टिकर ऑप्शन पर टैप करें और बसंत पंचमी स्टिकर्स खोजें।
  • अब बसंत पंचमी स्टिकर्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • यहां से अपनी पसंद के स्टिकर पर टैप करें और सेंड कर दें।

यह भी पढ़ें- Google के CEO सुंदर पिचाई ऐसे शुरू करते हैं अपना दिन, यहां जानिए डिटेल