Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip की चाइना में एंट्री, वायरलेस चार्जिंग के साथ पावरफुल चिपसेट से लैस
शाओमी ने घरेलू मार्केट में अपने Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip को लंबे इंतजार के बाद पेश कर दिया है। दोनों ही फोन 23 जुलाई से चाइना में सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। इनमें बहुत से फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया गया है। इनके ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने अपने घरेलू मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip फोल्डेबल फोन्स को चीन में पेश कर दिया है। कंपनी इन्हें शाओमी मिक्स फोल्ड 4 के सक्सेसर के तौर पर लेकर आई है। शाओमी फोल्ड और फ्लिप दोनों फोन मार्केट में उतारे हैं। इनमें कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया गया है। दोनों फोल्डेबल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC द्वारा संचालित हैं और इनमें Lecia ऑप्टिक्स हैं।
Xiaomi Mix Fold 4 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
Mix Fold 4 में UTG ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 7.98 इंच 2K+ सैमसंग E7 मटेरियल LTPO डिस्प्ले है। इसमें Xiaomi Sheild ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.56-इंच FHD+ TCL C8+ LTPO कवर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं।
प्रोसेसर
यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर संचालित होता है, जिसे 12GB/16GB LPDDR5X रैम और 256GB/512GB/1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी और ओएस
फोन में 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,100mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसे 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी हासिल है। फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड HyperOS पर रन करता है। इसे IPX8 रेटिंग भी मिली हुई है।
कैमरा सेटअप
इसमें Lecia द्वारा संचालित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 20MP का शूटर है।
Xiaomi Mix Flip के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
Mix Flip में UTG ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.86 इंच 1.5K TCL C8+ LTPO डिस्प्ले है। इसमें 4 इंच का 1.5K TCL C8+ LTPO कवर डिस्प्ले है जिस पर Xiaomi Sheild ग्लास प्रोटेक्शन है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ काम करती हैं।
परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC लगाया गया है जिसे 12GB/16GB LPDDR5X रैम और 256GB/512GB/1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी और ओएस
डिवाइस को पावर देने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,780mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड आधारित HyperOS पर बूट करता है।
कैमरा
Xiaomi Mix Flip में Lecia-पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी के लि डिवाइस में 32MP का शूटर है।
कीमत
नाम | वेरिएंट | कीमत |
Xiaomi Mix Fold 4 | 12GB+256GB | 1,03,700 रुपये लगभग |
16GB+512GB | 1,15,200 रुपये लगभग |
|
16GB+1TB | 1,26,700 रुपये लगभग | |
Xiaomi Mix Flip |
12GB+256GB | 69,100 रुपये लगभग |
16GB+1TB | 84,060 रुपये लगभग |
कलर- MIX Fold 4 व्हाईट, ब्लैक, ब्लू और Xiaomi कम्पोजिट फाइबर संस्करणों में आता है, जबकि Xiaomi MIX Flip व्हाईट, ब्लैक, बैंगनी और Xiaomi नायलॉन फाइबर रंगों में आता है।