Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा टाल गए जवाब; आगरा की रैंकिंग गिरी, बताया खुशखबरी

बारिश के बाद जलभराव की समस्या पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर को तीसरा स्थान मिलने की बात कहकर टाल दिया। हालांकि पिछले साल की तुलना में आगरा की रैंकिंग एक स्थान नीचे आने पर वह स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। भाजपा ने आगरा में आठ लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है।

By Abhishek Saxena Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 04 Sep 2024 03:28 PM (IST)
Hero Image
आगरा में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते नगर विकास मंत्री एके शर्मा व अन्य।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट सिटी आगरा में जरा सी हो वर्षा से जलभराव होने के सवाल पर अटपटा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में आगरा को देशभर में तीसरा स्थान मिला है। यह शहर के लिए बड़ी खुशखबरी है। जब उनसे आगरा की रैंकिंग पिछले वर्ष की अपेक्षा एक स्थान गिरने और उसकी वजह पर सवाल किया गया तो वह स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि आपके पास सुझाव हों तो लिखकर दे दीजिए। मंगलवार को ही रैंकिंग जारी की गई थी।

भाजपा के सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को इससे पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। आगरा में आठ लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। पार्टी प्राथमिक सदस्यों के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएगी। पार्टी द्वारा 8800002024 नंबर दिया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल करके प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल सदस्य बनाए जाएंगे।

11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान चलेगा

सभी जनप्रतिनिधि और जिले कार्यकारिणी के सदस्य अपना अपना लक्ष्य पूरा करेंगे। 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान में सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र पर उपस्थित रहकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।

10 नवंबर को होगा समापन

दूसरे चरण में 1 से 15 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न वर्ग जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए समूह विशिष्ट संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 10 नवंबर को अभी अभियानों का समापन एक बड़े कार्यक्रम अथवा रैली के बाद होगा।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं बबीता चौहान जो अपर्णा यादव को पीछे छोड़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं, पढ़िए उनके बारे में

ये भी पढ़ेंः UP Politics: पूर्व मंत्री अवध पाल सिंह यादव को तगड़ा झटका, भ्रष्टाचार का मुकदमा चलेगा, निरस्त हुई अंतिम रिपोर्ट

ये रहे मौजूद 

केन्द्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।