Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सहजन के फूल, पत्‍ती और फूल में है चमत्कारी गुण, स्‍वास्‍थ्‍य के लिए है अत्‍यंत गुणकारी

सहजन का पौधा मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है। चिकित्‍सक भी इसके लाभकारी प्रभाव को बताते हैं। सहजन के फल फूल और पत्तियां काफी गुणकारी हैं। इसका सेवन करके कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में इसके लाभ बताए गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Tue, 05 Apr 2022 10:40 AM (IST)
Hero Image
सहजन का पौधा स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी लाभदायक है। इसके फल, फूल और पत्‍ती स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। क्‍या आप जानते हैं कि सहजन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अत्‍यंत गुणकारी है। सहजन की पत्ती, फल और फूल को किसी भी रूप में लिया जा सकता है। यह हमारे शरीर के लिए अत्यंत उपयोगी है। आजकल बाजार में उपलब्‍ध सहजन में गुणवत्ता का खजाना मौजूद है । यह जानकारी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दी गई।

सहजन के पौधे के बताए लाभ बताए

प्रयागराज शहर के कटरा स्थित बख्तियारी आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम मनाते हुए सभी को सहजन के पौधे दिए गए। पखवाड़ा 21 मार्च से चल रहा है। इसमें बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम संजिता सिंह ने सभी लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को सहजन का पौधा देते हुए इसके लाभ बताए।

महिलाओं, किशोरियों को एनीमिया रोग की जानकारी दी

आयुर्वेदिक हास्पिटल नगर झूंसी की डाक्‍टर श्‍वेता सिंह ने महिलाओं, किशोरियों को एनीमिया के कारण, दुष्प्रभाव, व उसके सुधार की जानकारी दी। संजिता सिंह ने किशोरियों गर्भ धात्री महिलाओं को खान-पान, साफ-सफाई के विषय बताते हुए आयरन की गोलियों के सेवन का तरीका बताया। एनीमिया से होने वाली शारीरिक व मानसिक क्षति से बचने के उपाय बताए। साथ ही जल प्रबंधन, जल संरक्षण के बारे में भी बताया। गर्भवती महिलाओं को पांच प्रकार के खाद्य पदार्थ, नियमित जांच, कैल्शियम आयरन के महत्त्व की जानकारी दी।

रेसिपी प्रतियोगिता

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण प्रदर्शनी, रेसपी प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में आए हुए बच्चों का वजन हाइट नापी गई। शिक्षिका अलका जायसवाल और सीमा सिंह ने आहार के बारे में बताया। मुख्य सेविका बबीता शहर ने किशोरियों को साफ सफाई, बढ़ती उम्र में होने वाले परिवर्तन के बारे में जागरूक किया ।