Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prayagraj News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा; 7 गिरफ्तार

Prayagraj News रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे स्काईफाल कैफे में रविवार को धूमनगंज पुलिस ने छापेमारी करते हुए संचालक समेत सात युवकों को दबोचा। रेस्टोरेंट से छह हुक्का पाइप तंबाकू चिलम मिट्टी सहित अन्य सामान बारामद किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Mon, 15 May 2023 08:45 AM (IST)
Hero Image
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा; 7 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे स्काईफाल कैफे में रविवार को धूमनगंज पुलिस ने छापेमारी करते हुए संचालक समेत सात युवकों को दबोचा। रेस्टोरेंट से छह हुक्का, पाइप, तंबाकू, चिलम मिट्टी सहित अन्य सामान बारामद किया गया। पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए सभी को गिरफ्तार किया और फिर निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

युवकों ने किया भागने का प्रयास

कालिंदीपुरम में 120 फीट रोड स्थित स्काईफाल कैफे है, जहां अवैध ढंग से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। रविवार को हुक्का बार के बारे में पता चला तो चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह, दारोगा सौरभ पांडेय ने टीम के साथ कैफे पर छापेमारी की। इससे वहां खलबली मच गई और हुक्का पी रहे युवकों ने भागने का प्रयास किया, हालांकि सभी को दबोच लिया गया।

पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

पूछताछ में पता चला कि गौस नगर करेली निवासी मोहम्मद कैफ हुक्का बार संचालित कर रहा था। बार में मौजूद जौनपुर के यश तिवारी, राजरूपपुर के कृष्णा उर्फ राजा वर्मा, कौशांबी के हेमंत द्विवेदी, राजरूपपुर के मो. असद, जीटीबी नगर के ओसामा अंसारी और अब्दुल रज्जाक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था हुक्का बार

पुलिस का कहना है कि मोहम्मद कैफ बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित कर रहा था। इससे पहले भी कालिंदीपुरम में दो हुक्का बार में पुलिस ने छापेमारी करते हुए कई युवकों को पकड़ा था। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में हुक्का बार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

धूमनगंज के अलावा सिविल लाइंस, जार्जटाउन, कर्नलगंज, शिवकुटी, नैनी, झूंसी, फाफामऊ सहित कई अन्य स्थानों पर भी रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहे हैं।