Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: 'बदायूं के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा', शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने फूंका बिगुल

UP Politics मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक इटावा अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर दोनों ही दलों के नेताओं की संयुक्त बैठकें भी होंगी। भाजपा के बाहरी वाले बयान को लेकर तंज कसते हुए आदित्य यादव ने कहा कि बदायूं में हमने यहां विकास किया है। बदायूं के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा।

By Kamlesh Kumar Sharma Edited By: Swati Singh Updated: Wed, 03 Apr 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
नगर पालिका के सामुदायिक भवन में कांग्रेस-सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते आदित्य यादव। सौ.कांग्रेस

जागरण संवाददाता, बदायूं। नगर पालिका सामुदायिक भवन में बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक इटावा अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर दोनों ही दलों के नेताओं की संयुक्त बैठकें भी होंगी।

भाजपा के बाहरी वाले बयान को लेकर तंज कसते हुए आदित्य यादव ने कहा कि बदायूं में हमने यहां विकास किया है। बदायूं के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश सचिव तनवीर सफदर ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए सांगठनिक तैयारियों में कोई कमीं नहीं रहनी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र विधानसभावार दोनों दलों के नेता साझा बैठकें कर गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़वाएंगे।

ये नेता रहे मौजूद

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, रजनी सिंह, शहर अध्यक्ष असरार अहमद, राम रतन पटेल, हाजी नुसरत, विरेश तोमर, असफाक सकलैनी, सुरेश पाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह यादव, सुनीता सिंह, संतोष कश्यप, फकरे अहमद शोबी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप किया।