Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime : खेत पर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, साथियों ने बनाया वीडियो- पुलिस बोली; प्रेम प्रसंग का है मामला

वहीं उझानी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही है। किशोरी के पिता द्वारा इस तरह के आरोप पहले भी कुछ लाेगों पर लगाए जा चुके हैं। फिलहाल प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। विवेचना में अगर कुछ अन्य लोग सामने आएंगे तो उनके नाम भी शामिल किए जाएंगे। जांच शुरू कर दी गई है।

By Ankit Gupta Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 09 Aug 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संसू जागरण, उझानी। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को मोबाइल पर काल कर के एक युवक ने किशोरी को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका एक साथी तमंचा लिए खड़ा रहा जबकि दूसरा वीडियो बनाता रहा।

इसका वीडियो गांव के प्रधान समेत कुछ अन्य लोगों को भी भेज दी गई। लेकिन पुलिस ने एक आरोपित के विरुद्ध ही प्राथमिकी पंजीकृत की है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का बता रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि किशोरी का पिता इसी तरह पहले भी आरोप लगा चुका है।

बिना घर में बताए लड़के से मिलने चली गई लड़की

उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी बेटी के मोबाइल पर बीती रात गांव के बंटू पाल ने काल की। उससे गांव के बाहर सूनसान जगह मिलने के बुलाया। बेटी बिना बताए वहां चली गई। जहां बंटू ने अपने साथी के साथ तमंचा दिखाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बंटू के दोनों साथी वहीं खड़े रहे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया।

परिजनों का आरोप- आरोपियों को बचा रही पुलिस

बताया कि बेटी का वीडियो आरोपितों ने गांव के लोगों प्रधान समेत कुछ अन्य लोगों के मोबाइल पर भेजा गया। जिससे उसे जानकारी हुई। उसने इंस्पेक्टर को वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने जांच की तो एक ही आरोपित बंटू को दोषी मानते हुए प्राथमिकी पंजीकृत की है। अब किशोरी के पिता व अन्य स्जवन का आरोप है कि पुलिस दो आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : सौतेली मां की आदतों और बीवी की बेवफाई ने बनाया साइको Killer, हर औरत से करने लगा नफरत- 6 को सुलाया मौत की नींद