Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'बच्चों के ज्ञान का स्तर सुधारने के लिए खेल-खेल में पढ़ाई जरूरी'

बहराइच चित्तौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरमाफी का शुक्रवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन वीरेंद्र कुमार ने सहयोगात्मक अनुश्रवण किया। उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों का शैक्षिक स्तर देखा। शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षिक स्तर सुधारने पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 24 Jun 2022 10:26 PM (IST)
Hero Image
'बच्चों के ज्ञान का स्तर सुधारने के लिए खेल-खेल में पढ़ाई जरूरी'

बहराइच : चित्तौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरमाफी का शुक्रवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन वीरेंद्र कुमार ने सहयोगात्मक अनुश्रवण किया। उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों का शैक्षिक स्तर देखा। शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षिक स्तर सुधारने पर चर्चा की।

एआरपी ने कहा कि बच्चों कहा कि बच्चों के शैक्षिक स्तर सुधार के लिए शिक्षक बच्चों की रुचि के अनुसार गतिविधि कराएं। हिदी व गणित भी बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ई-पाठशाला संचालन, स्कूल रेडिनेस के तहत साप्ताहिक गतिविधि, पुस्तकालय को आकर्षक बनाने, दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध जीवन कौशल प्रशिक्षण पर चर्चा की। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति सिंह, कामिनी चौहान, शालिनी मिश्र, आरआर, प्रमिला देवी व मंजू आदि मौजूद रहे।

बेटियों की ट्यूशन फीस माफ करने की कवायद शुरू

बहराइच : निजी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं की ट्यूशन फीस माफ करने की कवायद शुरू की गई है। एक परिवार की पढ़ने वाली एक से अधिक बालिकाओं के लिए यह व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

बीएसए अजय कुमार ने बताया कि कक्षा से आठ तक निजी स्कूलों में पढ़ने वाली सभी छात्राओं का ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। किसी भी परिवार की एक से अधिक बालिका के एक ही संस्थान में पढ़ने पर उसकी ट्यूशन फीस माफ कराने का संस्था को प्रेरित कर प्रयास किया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर फीस की प्रतिपूर्ति पर होने वाले खर्च का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।