Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

त्रिदेव सम्मेलन में बूथ जीतने का दिया मंत्र,भरा जोश

भाजपा की सरकार गरीबों के प्रति समर्पितगरीबों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

By JagranEdited By: Updated: Fri, 18 Feb 2022 11:25 PM (IST)
Hero Image
त्रिदेव सम्मेलन में बूथ जीतने का दिया मंत्र,भरा जोश

जागरण संवाददाता टीम बस्ती : शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविद मेनन ने बस्ती सदर,महादेवा और रुधौली विधान सभा क्षेत्र में त्रिदेव सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए और उनमें जोश भरा। सम्मेलन में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बूथ महामंत्री ने हिस्सा लिया।

मालवीय रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर आयोजित त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेनन ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से गरीबों उनका हक उन तक पहुंच रहा है। पिछली सरकार में गुंडाराज चरम पर रहा। बहन-बेटियों को घर से निकलना मुश्किल रहता था। भाजपा राज में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं।

इससे पहले महादेवा विधान सभा क्षेत्र के नगर बाजार में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने माफियाराज खत्म किया। गुंडों व बदमाशों को उत्तर प्रदेश छोड़ने पर मजबूर किया। सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर चल रही है। कहा कि यदि इस बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के खाते में सरकार ने 500 पर माह महीने देने के अलावा सरकार पहले से ही किसानों को सम्मान निधि स्वरूप दो हजार रुपये दे रही है। उन्होंने लोगों से मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि महादेवा विधानसभा का इतिहास रहा है कि यहां से जो भी उम्मीदवार विजय हासिल करता है सरकार उसी की बनती है। जिला महिला मोर्चा महामंत्री मीना पांडेय, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बिहार औरंगाबाद निवासी अनीता सिंह, वेद प्रकाश सिंह, मोहंती दुबे, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

---

भाजपा त्रिदेव के सहारे जीतेगी बूथ : सल्टौआ, बस्ती : रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सल्टौआ के एक मैरेज हाल में त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री (गोरखपुर क्षेत्र) अरविद मेनन ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताया। कहा भाजपा त्रिदेव जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बीएलए दो की संरचना इसीलिए की है। जिससे पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके। प्रत्येक वोट पर नजर होनी चाहिए। यही पार्टी के ब्रह्मा, विष्णु, महेश की भूमिका में होते हैं। आम आदमी पार्टी को आधी अधूरी पार्टी बताया। कहा मतदाता का ध्यान भाजपा की तरफ है। सभी का वोट पोल हो यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। भाजपा उम्मीदवार मौजूद रहीं। जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष राम नेवास गिरि, राकेश उपाध्याय, राजकुमार चौरसिया व सेक्टर अध्यक्ष मौजूद रहे।