Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics : नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से नहीं मिल सकेंगे कार्यकर्ता, मुलाकात करने से पहले हर हाल में करना होगा यह काम

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक लेटर जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं से अनुमति लेनी होगी। ऐसे में अब कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं को भी थोड़ा बुरा लगेगा। चूंकि काफी दूर दूर से भी आजाद पार्टी के कार्यकर्ता चंद्रशेखर से मिलने आते हैं।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 22 Jun 2024 03:56 PM (IST)
Hero Image
सोशल मीडिया पर यह पत्र काफी वायरल हो रहा है।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। नगीना संसदीय सीट से सांसद बने चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं के लिए एक फरमान जारी किया गया है। जिसमें कार्यकर्ताओं को बिना अपाइंटमेंट सांसद चंद्रशेखर से मिलने न आने की हिदायत दी गई है।

मिलने से पहले लेनी होगी अनुमति

कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने से पहले वरिष्ठ पदाधिकारियों से अनुमति लेनी होगी, ऐसा न करने पर कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह पत्र आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ की ओर से जारी किया गया है। सुनील इसे पार्टी की गाइडलाइन बता रहे हैं।