Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arshi Khan: बिग बॉस फेम अर्शी खान ने 'शर्मा जी' को दी खुली चुनौती, बोलीं- यूपी ही नहीं, देश में करूंगी जलील

बिग बॉस फेम अभिनेत्री अर्शी खान का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री देवरिया के अभिषेक शर्मा को खुली चेतावनी देती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि एक बार नहीं हजार बार वह यूपी और देवरिया में आएंगी। शुक्रवार को वह देवरिया पहुंची भी। उन्होंने अपनी मैनेजर के साथ की गई छेड़खानी व मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Sat, 29 Jul 2023 12:38 PM (IST)
Hero Image
अभिनेत्री अर्शी खान की देवरिया के शख्स को चेतावनी। (फाइल फोटो)

देवरिया, जागरण संवाददाता। बिग बॉस फेम व मशहूर माडल अर्शी का छह वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें अर्शी खान देवरिया के युवक अभिषेक शर्मा से प्यार की बातें कहते नजर आ रही हैं। कभी लखनऊ तो कभी गोरखपुर तक पहुंचने की बात कह रही हैं। माडल का कहना है कि यूपी ही नहीं, पूरे देश में उसे जलील करेंगी।

वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि शर्मा जी सुन रहे हैं कि आप केस कर रहे हैं तो केस मजबूत करियेगा। माडल की तरफ से युवक की शादी न होने देने का दावा भी वीडियो में किया जा रहा है। वह कहती हैं, हमें कोई देवरिया आने से नहीं रोक सकता। एक बार नहीं, हजार बार वह यूपी व देवरिया में आएंगी। सभी वीडियो की अवधि एक से दो मिनट हैं। इन वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता। उधर, आरोपितों के स्वजन पहले ही माडल के इन वीडियो को पुलिस व उच्चाधिकारियों को सौंप चुके हैं।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिलीं माडल अर्शी खान

माडल, अभिनेत्री व बिग बास सीजन 14 की प्रतिभागी अर्शी खान की मैनेजर के साथ की गई छेड़खानी व मारपीट के मामले में चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता के साथ माडल अर्शी खान शुक्रवार को एसपी एसपी संकल्प शर्मा व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी से मुलाकात कीं। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। करीब एक घंटे तक वह एसपी कार्यालय में जमी रहीं।

यह है मामला

चर्चित माडल अर्शी खान की उत्तराखंड की रहने वाली मैनेजर इन दिनों महाराष्ट्र के मलाड़ में रहती हैं। मंगलवार की सुबह वह सोंदा स्थित अभिषेक शर्मा के जिम में पहुंची। उनके साथ अभिषेक शर्मा ने मारपीट व छेड़खानी की। जिम संचालक अभिषेक शर्मा, वीर यादव, विकास शाही, प्रियम शर्मा के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक दिन पहले पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज हुआ।

यह है आरोप

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बयान में पीड़िता ने मारपीट, छेड़खानी के साथ ही मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। अर्शी खान ने गुरुवार की रात विवेचक से लूट की धारा बढ़ाने की मांग को कोतवाली में मुलाकात की। शुक्रवार की सुबह ही वह एसपी कार्यालय पहुंची और मुलाकात कीं। इसके बाद माडल लौट आईं। एक घंटे बाद सीओ सिटी से मुलाकात की। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। आरोपित फरार हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।