Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Deoria News: राजस्व निरीक्षक की पिटाई के विरोध में नपा कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी, शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

देवरिया में राजस्व निरीक्षक की पिटाई के विरोध में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कूड़ा प्वाइंट पर कूड़ा पड़ा हुआ है और नागरिकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मचारी बुधवार को भी कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 11 Sep 2024 11:26 AM (IST)
Hero Image
देवरिया में धरने पर बैठे कर्मचारी। जागरण

जागरण संवाददाता, देवरिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में राजस्व निरीक्षक हिमांशु गुप्ता की कुछ सभासदों द्वारा की गई पिटाई के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। लगातार दूसरे दिन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

कूड़ा प्वाइंट पर कूड़ा पड़ा हुआ है।नागरिकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हुई। उधर, नपा कर्मचारियों का बुधवार को भी कार्यालय परिसर में धरना जारी है।

नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर में सभासद कक्ष में राजस्व निरीक्षक हिमांशु गुप्ता के नहीं आने से नाराज सभासदों व सभासद प्रतिनिधियों से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हाथापाई व मारपीट होने लगी।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में खुल रहे मदरसे, विभाग को पता नहीं; खुला मामला तो मचा हड़कंप

राजस्व निरीक्षक के कान के पास व अन्य कई जगहों पर चोट लगी हैं। उनकी तहरीर पर सभासद अजय कुमार, प्रवीण यादव, सभासद प्रतिनिधि अरुण गौतम व मुद्रिका प्रसाद एवं अन्य सभासदों के विरुद्ध मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए ।

राजस्व निरीक्षक की पिटाई मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

नगर पालिका परिषद के ईओ संजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डीएम ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासंघ के संरक्षक कमलेश्वर सिंह, अध्यक्ष नीरज शुक्ला, उपाध्यक्ष काशीनाथ पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार, राजस्व निरीक्षक दीपक पति तिवारी, विनय सिंह, आदर्श त्रिपाठी, हिमांशु गुप्ता, राज प्रताप सिंह, राजीव शुक्ला, श्रद्धानंद, शिवप्रताप सिंह, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-घर से 250 KM दूर चोरी करने गए चोर, करंट की चपेट में आने से हुई मौत; साथी गिरफ्तार

सभासद भी लामबंद,एसपी से मिले

राजस्व निरीक्षक से विवाद व मारपीट के बाद सभासद भी लामबंद हो गए हैं। राजस्व निरीक्षक पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर कोतवाली में दी है।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से मिलकर राजस्व निरीक्षक हिमांशु गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।