Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: देवरिया में दो घंटे के लिए डीएम बनी छात्रा, कुर्सी संभालते ही जनता की सुनी फरियाद

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में एक छात्रा ने दो घंटे के लिए जिलाधिकारी की कुर्सी संभाली और जनता की फरियाद सुनी। छात्रा ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया और अधिकारियों ने उनके निर्देशों का पालन भी किया। छात्रा ने कहा कि उन्हें जिलाधिकारी बनकर गर्व महसूस हो रहा है और वह देश की सेवा करना चाहती हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 24 Sep 2024 02:50 PM (IST)
Hero Image
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठी खुशी मणि त्रिपाठी (मध्य में) एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल (बाएं)। जागरण

 जागरण संवाददाता, देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को एक नई पहल की। छात्रा दो घंटे के लिए जिलाधिकारी बन कर डीएम की कुर्सी पर बैठ कर पूरी जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। छात्रा के आदेश का अधिकारी भी अनुपालन करते हुए दिखे।

छात्रा दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। अधिकारी बनने का पहला अनुभव पाकर एक आत्मविश्वास भी बढ़ा। दो घंटे कामकाज देखने के बाद कर्मचारियों ने घर तक छोड़ा भी। डीएम दिव्या मित्तल ने छात्रा को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद अपने कुर्सी पर उन्होंने बैठाया।

डीएम की कुर्सी पर बैठी राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में 12वीं की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उसके निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को देती रहीं। इसके साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में सितंबर की गर्मी ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, यूपी में 25 से मौसम बदलने के आसार

छात्रा ने बताया कि जिलाधिकारी बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। घर पर सभी खुश हैं, रिश्तेदारों भी फोन कर बधाई दे रहे हैं। मैं अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं।

अधिकारियों के साथ बैठक

राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया की 12वीं छात्रा खुशी मणि जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने के बाद कलेक्ट्रेट में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। विभागीय अधिकारियों से सवाल जवाब भी की।

इसे भी पढ़ें-घर के दरवाजे पर खेल रहा था मासूम, सिरफिरे ने ईंट मारकर उतारा मौत के घाट