Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रजिस्टर में शिकायतों का पूरा विवरण अंकित करें : रिणवा

मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने तारुन थाना पहुंच समाधान दिवस का लिया जायजा

By JagranEdited By: Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:55 PM (IST)
Hero Image
रजिस्टर में शिकायतों का पूरा विवरण अंकित करें : रिणवा

रजिस्टर में शिकायतों का पूरा विवरण अंकित करें : रिणवा

अयोध्या : भूमि विवाद से संबंधित छोटी से छोटी शिकायतों को भी गंभीरता से निस्तारित कराएं। भूमि विवाद रजिस्टर में इसे अवश्य अंकित करें। यह निर्देश मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने दिया। समाधान दिवस का जायजा लेने के लिए वह तारुन थाना में उपस्थित थे। उन्होंने कहाकि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कराएं। समाधान दिवस रजिस्टर में शिकायतकर्ता का पूरा विवरण अंकित होना चाहिए। तारुन में 14 प्रार्थना पत्र राजस्व विवाद के रहे। कोतवाली नगर में तीन शिकायतों में एक का निस्तारण हुआ। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने रौनाही थाना में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण किया। रौनाही थाना में आठ प्रार्थना पत्र आए। सभी राजस्व विवाद से जुड़े रहे, जिसमें जांच के लिए टीम मौके पर भेजी गई। गोसाईंगंज में आठ शिकायतें आईं, जिसमें दो का निस्तारण किया गया। कोतवाली बीकापुर में 17 में से एक का निस्तारण हुआ। हैदरगंज में आईं 19 शिकायतों में एक का निस्तारण हुआ। रुदौली में एक प्रार्थना पत्र राजस्व विवाद से जुड़ा रहा। पटरंगा में पांच व मवई में आठ प्रकरण राजस्व विवाद से जुड़े रहे। थाना इनायतनगर में 20 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष दो, थाना कुमारगंज में नौ प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण हुआ। खंडासा में पांच शिकायतें राजस्व विवाद से संबंधित रहीं।