Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Firozabad News: भाजपा पार्षद पर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से घायल, पुरानी रंजिश हुआ हमला

Firozabad Crime Update News भाजपा पार्षद पर मंगलवार सुबह टहल रहे थे उसी दौरान तीन हमलावर आए उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली भाजपा पार्षद अली भाेला के पैर में लगी और एक गोली पेट रगड़कर निकल गई। घायल पार्षद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। ट्रॉमा सेंटर में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 17 Sep 2024 09:46 AM (IST)
Hero Image
Firozabad News: फायरिंग की खबर का सांकेतिक फोटो उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी के पार्षद पर मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली पैर में लगने से वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली पेट से रगड़ कर निकल गई। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है।

घटना सुबह छह बजे की है। थाना लाइनपार क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रहने वाले भाजपा पार्षद अलीम भोला प्रतिदिन की तरह टहल रहे थे। फ्लाईओवर पर तीन लोगों ने उन्हें घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे आसपास टहल रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से पार्षद वहीं गिर पड़े।

बाइक से फरार हो गए हमलावर

इसके बाद हमलावर बाइक से शहर की ओर भाग गए। मौके से कारतूस के चार खोखे बरामद हुए हैं। जानकारी होने पर उनके स्वजन और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा मौके पर पहुंचे। वे उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः Taj Mahal: ताजमहल में जलाभिषेक की मांग पर योगी यूथ ब्रिगेड की बड़ी जीत, कोर्ट ने एएसआई की अपील खारिज की

ये भी पढ़ेंः Pitru Paksha 2024: कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध पक्ष, आगरा के ज्योतिषाचार्य ने बताई सटीक जानकारी, नोट कीजिए तारीखें

रंजिश के कारण हुआ हमला

पार्षद के स्वजन ने बताया कि उनकी मुहल्ले के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। पहले भी जानलेवा हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसका मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। इंस्पेक्टर ऋषि कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्वजन ने आरोप लगाया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है।