Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार, हर दिन होती है 5 से 10 लाख की कमाई

गोरखपुर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार। गिरोह हर रोज 5 से 10 लाख रुपये कमा रहा था। रेडी अन्ना नामक गेमिंग पोर्टल के जरिए सट्टा खिलाया जा रहा था। प्रतिदिन होने वाली पांच से 10 लाख रुपये की कमाई पर फ्रेंचाइजी लेने वाले गिरोह के सरगना देवरिया जिले के मनीष को कमीशन मिलता था।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Sun, 22 Sep 2024 11:57 PM (IST)
Hero Image
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर।  शाहपुर में किराए पर कमरा लेकर जालसाजों का अंतरराज्यीय गिरोह आनलाइन सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने सिवान (बिहार) और देवरिया के रहने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को रविवार की सुबह गिरफ्तार किया।

देवरिया निवासी सरगना व गाजियाबाद में रहने वाले उसके साथी की तलाश में पुलिस व साइबर सेल की टीम छापेमारी कर रही है। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि रामजानकी नगर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर आनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के बारे में सुबह पुलिस को सूचना मिली।

मकान में छापा मारकर आठ युवक गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह रेडी अन्ना नामक आनलाइन गेमिंग पोर्टल की फ्रेंचाइजी लेने के बाद रुपये कमाने का झांसा देकर युवाओं को सट्टा खिला रहा था।

दुबई में रहने वाले रेडी अन्ना गेमिंग पोर्टल का संचालक म्यूल खातों के जरिये रोजाना रुपये की निकासी करता था।प्रतिदिन होने वाली पांच से 10 लाख रुपये की कमाई पर फ्रेंचाइजी लेने वाले गिरोह के सरगना देवरिया जिले के मनीष को कमीशन मिलता था। रेडी अन्ना गेमिंग पोर्टल के जरिये सट्टा खिलवाने गिरोह का कार्यालय 24 घंटे खुला रहता था।

12 घंटे की शिफ्ट में पांच सदस्य काम करते थे। इनके पास आनलाइन गेम खिलाने की चार लाइन की फ्रेंचाइजी थी। कार्यालय की तलाशी लेने पर पुलिस को 29 मोबाइल फोन, दो लैपटाप, चार टेबलेट, नौ एटीएम कार्ड, आठ आधार कार्ड, पांच पैन कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, दो चेकबुक, आठ रजिस्टर व अन्य दस्तावेज मिले।

इनकी हुई गिरफ्तारी

सिवान के चंदन कुशवाहा, प्रिंस कुमार, देवरिया जिले के रोहित प्रसाद, गुड्डू शर्मा, रंजेश यादव, अमित शर्मा, अभय कुमार यादव, संजीत खरवार। -