Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow: गोमती होटल व स्टील कारखाना में लगी भीषण आग, लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर; हजरतगंज व इंदिरानगर का मामला

Fire In Lucknow हजरतगंज में सप्रू मार्ग स्थित गोमती होटल के पांचवें तल पर आग लग लगने से भगदड़ मच गई। दमकल कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं इंदिरा नगर में एक स्टील कारखाने के बेसमेंट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

By ayushman pandey Edited By: riya.pandey Updated: Mon, 08 Jan 2024 08:30 AM (IST)
Hero Image
गोमती होटल व स्टील कारखाना में लगी भीषण आग

जागरण संवाददाता, लखनऊ। हजरतगंज में सप्रू मार्ग स्थित गोमती होटल के पांचवें तल पर आग लग लगने से भगदड़ मच गई। दमकल कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं, इंदिरा नगर में एक स्टील कारखाने के बेसमेंट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। दोनों हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने बताया कि पर्यटन विभाग के गोमती होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई। होटल में मौजूद 15 से 20 होटलकर्मी समेत अन्य लोग बाहर की तरफ निकले। आधे घंटे में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान होटल में मौजूद चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रथम दृष्टया आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

स्टील कारखाने में लगी आग से अफरातफरी

एफएसओ इंदिरा नगर शत्रुहन ने बताया कि खुर्रमनगर चंद्रकला टावर में अवैध तरीके से संचालित स्टील कारखाने के बेसमेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकारल रूप ले लिया। अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कारखाने में कोई भी फायर उपकरण नहीं मिला। इसके अलावा वहां दो घरेलू सिलेंडर भी पाए गए। गनीमत रही कि सही समय पर आग पर काबू पाया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें:

Road Accident: लखनऊ में घूमने निकले 5 दोस्तों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, चाय पीने की चाह ने ले ली 2 की जान; तीन घायल