Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Free Tablet Smartphone Yojana: यूपी के पांच लाख से ज्यादा युवाओं के लिए गुड न्यूज, दो महीने के भीतर मिलेंगे फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन

UP Free Tablet Smartphone Yojana यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का अगले पांच वर्षों में युवाओं को दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अब जल्द ही पांच लाख से ज्यादा युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित होगा।

By Umesh TiwariEdited By: Updated: Thu, 16 Jun 2022 04:27 PM (IST)
Hero Image
Free Tablet Smartphone Yojana: जल्द ही युवाओं को 5.38 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेगी योगी सरकार।

UP Free Tablet Smartphone Yojana: लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीक को जोड़ने के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक 12,31,983 डिवाइसों की आपूर्ति की गयी थी। प्रदेश सरकार ने शेष 5,38,017 टैबलेट और स्मार्टफोन की आपूर्ति दो महीने में करने के निर्देश दिए हैं। ये मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन पात्र छात्र-छात्राओं को वितरित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का अगले पांच वर्षों में युवाओं को दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2021-22 में लागू की गई इस योजना के तहत जेम पोर्टल पर 25 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन के लिए बिड्स प्रकाशित की गई थी।

चयनित आपूर्ति करने वाली संस्थाओं ने 7.20 लाख टैबलेट और 10.50 लाख स्मार्टफोन (कुल 17.70 लाख डिवाइसों) 90 दिनों दिनों में करने के लिए प्रतिबद्धता दी थी, लेकिन 31 मार्च 2022 तक कुल 12,31,983 डिवाइस की ही आपूर्ति हो पाई।

इस संबंध में हुई प्रदेश सरकार की बैठक में निर्णय लिया गया है कि योजना के तहत वर्ष 2021-22 के कुल लक्षित एवं अनुबंधितत 17.70 लाख ऐसे छात्र-छात्रा जो पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं या जिनके पाठ्यक्रम की अवधि एक वर्ष से कम है, के पास-आउट हो जाने को देखते हुए 31 मार्च 2022 के बाद बचे 5,38,017 डिवाइसेज की आपूर्ति को पुनः शुरू किया जाए। साथ ही 60 दिन के भीतर आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट से व्यय किया जाएगा।

वर्ष 2022-23 में योजना की निरंतरता बनाये रखने के लिए जेम पोर्टल के प्राविधान के अनुसार लक्षित व अनुबंधित मात्रा में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर आपूर्तिकर्ता संस्थाओं के अनुबंधों को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देश दिया गया कि टैबलेट और स्मार्टफोन की दरों का मार्केट सर्वे कराते हुए यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं इन डिवाइसों की दरें अनुबंधित दरों से कम तो नहीं हो गई हैं।