Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ICSE Class 10th Result 2022: आइसीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएमएस लखनऊ की कनिष्का मित्तल बनीं नेशनल टॉपर

ICSE Class 10th Result 2022 Updates आइसीएसई 10वीं के नतीजे रविवार शाम को जारी कर दिये गए। जारी हुए नतीजों के अनुसार लखनऊ के सीएमएस का डंका देशभर में बजा। सीएमएस कानपुर रोड की कनिष्का मित्तल 99.80 अंक हासिल कर नेशनल टापर बनीं।

By Vikas MishraEdited By: Updated: Sun, 17 Jul 2022 10:45 PM (IST)
Hero Image
ICSE Class 10th Result 2022: कनिष्का मित्तल ने सबसे ज्यादा 99.80 अंक हासिल किए

लखनऊ, जागरण संवाददाता। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) की ओर से 10वीं (आइसीएसई) के नतीजों में लखनऊ के मेधावी छात्र- छात्राओं ने ऊंची छलांग लगाई है। सिटी मांटेसरी स्कूल कानपुर रोड लखनऊ की कनिष्का मित्तल ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर नेशनल टापर बनीं हैं। उन्होंने 500 में 499 अंक हासिल किया है। अखिल भारतीय स्तर पर जारी मेरिट लिस्ट में लखनऊ के 11 छात्र- छात्रा टाप थ्री में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसमें ज्यादातर टापर सिटी मांटेसरी स्कूल से निकले हैं। उम्मीद से बेहतर रिजल्ट से छात्र- छात्राएं काफी खुश हैं।

आइसीएसई 10वीं का रिजल्ट रविवार को देर शाम घोषित हुआ। काउंसिल की ओर से पहली बार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ नहीं जारी किया गया। कोविड की वजह से इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो सेमेस्टर में हुई थी। दोनों सेमेस्टर के अंकों के आधार पर बोर्ड का अंतिम रिजल्ट जारी किया गया।लखनऊ में करीब 120 स्कूलों से 10वीं में करीब 16 हजार छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इस बार के रिजल्ट में आल इंडिया मेरिट लिस्ट में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा दिखा है।

जिसमें सारिया खान, राइना कौसर, क्षितिज नारायण और अर्चिता सिंह 99.60 प्रतिशत अंक के साथ आल इंडिया मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे हैं। इसके साथ ही 99.40 प्रतिशत अंक के साथ छह छात्र- छात्राओं ने आल इंडिया की मेरिट में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इन छात्रों में अमोघ अनंत, प्रियमवदा सिंह, अदिति, प्रखर, सान्वी पुरवार, और शगुन सिंह ने सफलता हासिल की है।

फिर छा गईं बेटियां: अपनी मेहनत के बलबूते आइसीएसई (10वीं) में शहर के मेधावियों का देश भर में डंका बज रहा। बीते वर्षों की तरह सिटी मांटेसरी स्कूल की विभिन्न शाखाओं के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले मेधावियों में आठ सीएमएम से रहे। काल्विन ताल्लुकदार से दो, लामार्टीनियर गर्ल्स कालेज और सेठ एम आर जयपुरिया से एक एक मेधावी रहे। मेधावियों में आठ छात्राएं और चार छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई।

कोरोना के बाद हुई परीक्षा में इन मेधावियाें का प्रदर्शन शानदार रहा। राजधानी में 12 मेधावियों ने जहां मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है तो वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक का आंकड़ा पार किया है। अंकों बारिश जब रविवार शाम हुई तो इन मेधावियों ने भी खुशी के माहौल में जमकर नहाते नजर आए।

आल इंडिया मेरिट में लखनऊ के सिटी मान्टेसरी स्कूल का दबदबा

  • 1-कनिष्का मित्तल - सिटी मांटेसरी स्कूल कानपुर रोड, लखनऊ- 499 - 99.80
  • 2- सायरा खान- सिटी मांटेसरी इंटर कालेज महानगर- 498-99.60
  • 2- राइना कौसर- सिटी मांटेसरी इंटर कालेज, गोमतीनगर - 498- 99.60
  • 2- क्षितिज नारायण- सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमतीनगर विस्तार- 498- 99.60
  • 2- अर्चिता सिंह- सिटी मांटेसरी इंटर कालेज महानगर 498- 99.60
  • 3- अमोघ अनंत - सिटी मांटेसरी इंटर कालेज अलीगंज- 497- 99.40
  • 3- प्रियमबदा सिंह- सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल- 497- 99.40
  • 3- अदिति- सिटी मांटेसरी स्कूल, जेल रोड- 497- 99.40
  • 3- प्रखर- काल्विन तालुकदार्स कालेज- 497- 99.40
  • 3- सान्वी पुरवार- ला मार्टिनियर गल्र्स कालेज- 497-99.40
  • 3- शगुन सिंह - सिटी मांटेसरी स्कूल कानपुर रोड- 497-99.40