Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sadhna Gutpa Death: साधना गुप्ता के निधन पर राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, नहीं आया अखिलेश का ट्वीट

CM Yogi Adityanath Condoles Death Of Sadhna Gupta मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा नेता तथा साधना गुप्ता की बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने भी साधना गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 09 Jul 2022 06:04 PM (IST)
Hero Image
CM Yogi Adityanath Condoles Death Of Sadhna Gupta :

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के संरक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी की तरफ से शोक व्यक्त करने का एक ट्वीट चला है, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोई ट्वीट नहीं किया है। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साधना गुप्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। राज्यपाल ने ईश्वर से कामना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा नेता तथा साधना गुप्ता की बहू अपर्णा बिष्ट यादव तथा भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने भी साधना गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिवारीजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे। शांति शांति शांति।

ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया है, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शांति शांति शांति।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। शान्ति

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने लिखा है

नि:शब्द हूं मैं, मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया। शान्ति।

नरेश अग्रवाल ने लिखा है, आदरणीय मुलायम सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता के निधन पर मुझे व्यक्तिगत दुख है मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट किया गया है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी की मृत्यु, अत्यंत दु:खद। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। इसको अखिलेश यादव ने रिट्वीट किया।