Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: ‘ये दोनों नेता सिर्फ…’; यूपी पहुंचे तेजस्वी सूर्या ने राहुल-अखिलेश पर एक साथ कसा तंज

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों नेता सिर्फ खानदानी सीट बचाने को चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल हार के डर के कारण अमेठी छोड़कर खानदानी सीट रायबरेली से चुनाव लड़ने पहुंचे हैं। वहीं सपा सिर्फ पति और पत्नी को चुनाव लड़ाने में जुटी है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 11 May 2024 12:30 AM (IST)
Hero Image
यूपी पहुंचे तेजस्वी सूर्या ने राहुल-अखिलेश पर एक साथ कसा तंज।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों नेता सिर्फ खानदानी सीट बचाने को चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल हार के डर के कारण अमेठी छोड़कर खानदानी सीट रायबरेली से चुनाव लड़ने पहुंचे हैं। वहीं, सपा सिर्फ पति और पत्नी को चुनाव लड़ाने में जुटी है। 

तेजस्वी ने कहा कि अखिलेश कन्नौज से और डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं। ये पति-पत्नी दिल्ली पहुंचने वाले नहीं हैं। इन्हें जनता लखनऊ में ही बैठा देगी। अमेठी, रायबरेली, कन्नौज व मैनपुरी सहित सभी सीटें विपक्ष हारेगा। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव मैदान छोड़ने की शुरुआत की। अब कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के बेरोजगारी बढ़ने के आरोप भी दूसरे आरोपों की तरह वास्तविकता से बहुत दूर है। बेरोजगारी दर बीते सात वर्षों में शहरी क्षेत्रों में छह प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से घटकर दो प्रतिशत रह गई है। मोदी सरकार में बेरोजगारी घटी है। 

रंगभेद के आधार पर देश को बांट रही है कांग्रेस 

इससे पहले तेजस्वी सूर्या ने प्रयागराज और अमेठी में भाजपा प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की। प्रयागराज के मेजा में उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह पार्टी रंगभेद के आधार पर देश को बांट रही है। सपा सरकार में लोक सेवा आयोग सिर्फ एक वर्ग का आयोग बन के रह गया था। उस समय यूपीपीएससी के पेपर लीक होते थे तो अपराधी खुले आम घूमते थे। 

अमेठी में उन्होंने कहा कि देश में दो ही परिवार हैं। एक भ्रष्टाचारी, लुटेरों, परिवारवादी तथा दूसरा मोदी का परिवार जो आप सब हैं। अमेठी में कांग्रेस व गांधी परिवार ने 70 साल तक राज किया, लेकिन विकास के नाम पर अमेठी में गरीबी है।

यह भी पढ़ें: यूपी में अब अनिवार्य नहीं होगा वसीयत का पंजीकरण, हाई कोर्ट ने दिया आदेश, भूमि सुधार अधिनियम की इस धारा को किया रद्द