Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meerut News: युवक ने वायरल किया अश्लील वीडियो, आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान; घटना दबाने में जुटी रही पुलिस

Girl Committed Suicide Update Meerut Crime News चर्चा है कि आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़ित को इज्जत का वास्ता देकर काफी डराया। उसके बाद स्वजन ने पुलिस को लिखित में तहरीर दी जिसमें बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की मांग की। पुलिस ने इसी तहरीर को आधार बनाकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही किशोरी का अंतिम संस्कार करा दिया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 21 Sep 2024 10:50 AM (IST)
Hero Image
Meerut News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। Meerut Crime News: लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बनवा लिया। उसके बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उसी से क्षुब्ध हाेकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया। बल्कि पुलिस घटना को दबाने में जुटी रही। यह हाल तब है, जब पूरे गांव में लोगों के मोबाइल पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुरक्षा एजेंसी में काम करता है व्यक्ति

लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सिक्योरिटी एजेंसी में बतौर सुरक्षा गार्ड का काम करता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाले दूसरी जाति के युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो खुद ही बनवा ली। उसके बाद उक्त वीडियो को किशोरी के मोबाइल से अपने मोबाइल में स्थानांतरण कर लिया। इसी वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।

किशाेरी के मना करने पर वीडियो किया वायरल

किशोरी के इनकार करने पर आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड कर प्रसारित कर दी। पिछले दस दिनों से वीडियो गांव के काफी लोगों के मोबाइल पर पहुंच गई। मामला स्वजन तक पहुंचा। तब उन्होंने इज्जत की खातिर कोई शिकायत तक नहीं की। वीडियो काफी संख्या में लोगों के पास पहुंची। तब किशोरी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया।

किशाेरी ने दुपट्टा गले में बांधकर लगा ली फांसी

शुक्रवार की शाम को पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। मां ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रही थी। इसी बीच किशोरी प्रथम फ्लोर पर पहुंची। वहां पर कमरे के गेट की चौखट पर दुपट्टा गले में बांध कर फांसी लगा ली। काफी समय बीत जाने के बाद मां प्रथम फ्लोर पर पहुंची। तब किशोरी की मौत के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद शव को नीचे उतारा गया। आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कराया है।

ये भी पढ़ेंः UP News: दुष्कर्म के जिस आरोपित को मृत मानकर पुलिस ने बंद की फाइल, वो 13 वर्ष बाद मिला जिंदा

ये भी पढ़ेंः IPS अभिषेक झा ने सिपाहियों की तैनाती में किया बड़ा फेरबदल; खुफिया विभाग की जांच के बाद 38 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सुरक्षा गार्ड की एकलौती बेटी थी

मृतक किशोरी सिक्योरिटी गार्ड की एकलौती बेटी थी। मम्मी और पापा हमेशा उसकी पढ़ाई का ध्यान रखते थे। मामला पूरे गांव में फैला तो इज्जत की खातिर खामौश हो गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। गांव में किशोरी की मौत पर तरह तरह की चर्चांए है। उसका पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया गया।