Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad Lok Sabha Result Live : मुरादाबाद में सपा की रुचि वीरा ने भाजपा का किला कर दिया ध्वस्त, मिल गई इतनी बढ़ी जीत

Moradabad Lok Sabha Result Live 2024 Update भाजपा ने 2014 में पहली बार मुरादाबाद सीट पर कमल खिलाने वाले कुंवर सर्वेश सिंह को टिकट दिया था। हालांकि मतदान के कुछ दिन बाद कुंवर सर्वेश का बीमारी के चलते निधन हो गया। सपा ने रुचि वीरा को मैदान में उतारा है तो वहीं बसपा से मोहम्मद इरफान मैदान में हैं।

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
Moradabad Lok Sabha Result Live : मुरादाबाद में भाजपा को 2014 जैसे चमत्कार की उम्मीद

नई दिल्ली, जागरण ऑनलाइन टीम। Moradabad Lok Sabha Result Live Update : मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा की 87,255 वोट से बढ़त

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाता 19 मई को अपना फैसला दे चुके हैं। हालांकि जनादेश किसके पक्ष में है, करीब डेढ़ महीने बाद इसका पता आज चलेगा। कुछ हद तक तस्वीर साफ भी होने लगी है। 

मुरादाबाद लोकसभा सीट की 30 चरणों में मतगणना हो रही है। मंगलवार सुबह मंडी समिति परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। आइएनडीआइए गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा ने पहले चरण में 97,389 वोट हासिल किए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को पहले चरण में 86,273 वोट मिले। 13,824 वोट पाकर बहुजन समाज पार्टी के मो.इरफान पहले चरण में तीसरे नंबर पर थे।

इसके अलावा नौ प्रत्याशियों में से कोई भी पहले चरण में कुल गिने गए वोटों का अभी तक एक प्रतिशत भी हासिल नहीं कर सका। दोपहर 2:40 बजे तक समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा को 4,24,513 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 3,37,258 वोट मिले। यानी पाकर मुरादाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा भाजपा के सर्वेश सिंह के मुकाबले 87,255 वोट से बढ़त पर हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मो.इरफान को 61,116 वोट मिले।

बता दें कि मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनावी समर में जीत का परचम लहराने उतरे थे। इस सीट पर कुल 20,56,539 मतदाताओं में से 12,76,980 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

मुरादाबाद लोकसभा सीट 

रुचि वीरा - समाजवादी पार्टी - 4,24,513

कुं. सर्वेश सिंह - भारतीय जनता पार्टी - 3,37,258

मो. इरफान  - बहुजन समाज पार्टी - 61,116

सपा प्रत्याशी 87,255 वोटों से आगे

2024 में क्या हैं समीकरण 

भाजपा ने 2014 में पहली बार मुरादाबाद सीट पर कमल खिलाने वाले कुंवर सर्वेश सिंह को टिकट दिया था। हालांकि मतदान के कुछ दिन बाद कुंवर सर्वेश का बीमारी के चलते निधन हो गया। सपा ने रुचि वीरा को मैदान में उतारा है तो वहीं बसपा से मोहम्मद इरफान मैदान में हैं।