Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Crime: अमरोहा के शूटरों से कराई गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आरोपितों ने पूछताछ में कबूला जुर्म

नोएडा के सेक्टर 142 में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नोएडा पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या अमरोहा के शूटरों से कराई गई थी। दोनों शूटरों ने ही पहले आरोपित नीरज के पिता की भी हत्या की थी। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है लेकिन शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

By Munish Kumar Sharma Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 23 Sep 2024 08:34 AM (IST)
Hero Image
नोएडा पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड़ का पर्दाफाश किया। फाइल फोटो

मुनीश शर्मा, नोएडा। सेक्टर 142 थाना क्षेत्र में 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे गोली मारकर हुई खोड़ा के प्रॉपर्टी डीलर नवेंद्र कुमार झा की हत्या अमरोहा के शूटरों से कराई गई थी। दोनों शूटरों ने ही आरोपित नीरज के पिता की भी हत्या की थी। नीरज ने दोनों शूटराें से लंबे समय से जुड़ा हुआ है।

हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपितों से पूछताछ में पुलिस को इस तरह की जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस दोनों शूटरों की तलाश में जुटी है और अभी खाली हाथ है। पुलिस अधिकारी दोनों को जल्द गिरफ्तार कर हत्याकांड का पटाक्षेप करने का दावा कर रहे हैं।

फेस दो बी ब्लॉक में खरीदी थी संपत्ति

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि नवेंद्र कुमार झा ने नामजद आरोपित नीरज गुप्ता, उसके भाई राजीव गुप्ता व शक्ति कुमार से फेस दो बी ब्लॉक में संपत्ति खरीदी थी। इसी को लेकर इनका आपस में विवाद चल रहा था।

आरोपित पक्ष की ओर से संपत्ति के एवज में अतिरिक्त दो करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी जबकि संपत्ति को लेकर आरोपित में से राजीव ने न्यायालय में भी वाद दायर किया हुआ है। पिता के नाम संपत्ति होने के कारण राजीव का भी उसमें हिस्सा था।

ऐसे बनाई थी नवेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना 

अतिरिक्त धनराशि से राजीव का हिस्सा दिया जाना था लेकिन नवेंद्र अतिरिक्त रुपये देने को तैयार नहीं था। इसी विवाद में नवेंद्र की जान गई। इस मामले में गिरफ्तार राजीव व शक्ति ने पूछताछ में बताया कि नीरज गुप्ता व अन्य ने मिलकर नवेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। अपने स्तर से शूटरों की व्यवस्था की थी। शूटर हत्या कर भागे हुए हैं।

पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो हत्या को अंजाम देने वाले शूटर अमरोहा के रहने वाले हैं। दोनों शूटरों ने पूर्व में राजीव व नीरज के पिता की हत्या को भी अंजाम दिया था। दोनों भाई शूटरों को पहले से ही जानतें हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही हत्या करने की योजना बनाना सामने आया है। सभी ने मिलकर नवेंद्र कुमार को मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था।

वहां पर भी नवेंद्र को डराया व धमकाया गया था, लेकिन नवेंद्र आरोपितों के आगे झुका नहीं और अतिरिक्त रुपये नहीं देने के अपने फैसले पर अडिग रहा। इससे आरोपितों को संपत्ति हाथ से जाती दिखी तो आरोपितों ने शूटराें को इशारा किया। शूटरों ने फिल्मी अंदाज में घटना को अंजमा दिया और बाइक से ही शूटर भाग गए। पुलिस की सात टीम आरोपितों को पकड़ने में लगी है।

पिता की हत्या में जेल जा चुका आरोपित

डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपित राजीव गुप्ता के पिता की आठ-नौ साल पहले हत्या हुई थी। इसी तरह से गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया गया था। अपने पिता की हत्या करने व कराने के आरोप में राजीव गुप्ता जेल भी जा चुका है। आरोपित के खिलाफ वाद भी चल रहा है। आरोपितों ने पूछताछ में भी इस तरह की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस इस केस में अन्य जानकारी जुटा रही है।