Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM योगी का ग्रेटर नोएडा में करेंगे विरोध, सपा कार्यकर्ता बोले- अगर मुलाकात न हुई तो...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा दौरे पर समाजवादी पार्टी ने विरोध करने की चेतावनी दी है। सपा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अब तक जनपद की समस्याओं का समाधान नहीं किया है और किसानों को गुमराह किया जा रहा है। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है। अगर मुलाकात नहीं होती है तो विरोध किया जाएगा।

By Arpit Tripathi Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 24 Sep 2024 11:12 PM (IST)
Hero Image
नोएडा में सीएम योगी का विरोध करेगा सपा का एक प्रतिनिधिमंडल। जागरण फोटो

जागरण संवाद, ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के किसानों व अन्य लोगों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है। समय न मिलने की स्थिति में समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध करेगी।

इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर का कई बार दौरे कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने एक बार भी जनपद की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास नहीं किया है।

अपने अधिकारियों के लिए संघर्ष कर रहे किसान

बता दें कि आज जनपद में बड़ी संख्या में किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन तीनों प्राधिकरण के अधिकारी एवं भाजपा के जनप्रतिनिधि किसानों की समस्या को हल करने की वजाय उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री से मिलेगा सपा का एक प्रतिनिधिमंडल

भाजपा के जनप्रतिनिधि जनपद की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा नहीं करते। इसलिए सपा का एक प्रतिनिधिमंडल 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। यदि प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं कराई जाती है तो विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अधूरे हाइवे पर नहीं वसूला जाएगा टोल टेक्स, 10 अक्टूबर से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त; CM Yogi ने दिए आदेश

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, नरेंद्र नागर, सुधीर तोमर, कृशांत भाटी, सुरेंद्र नागर, कपिल सैफी, अनूप तिवारी, निशांत नागर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश- अब सरकारी भर्तियों में प्राइवेट संस्था को नहीं बनाया जाए परीक्षा केन्द्र