Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime : देवर ने किया दुष्कर्म, कोर्ट मैरिज के बहाने भूमि का बैनामा कराने का आरोप

UP Police पुलिस को तहरीर देकर जब कार्रवाई की मांग की तो स्थानीय नेता ने उसके देवर का साथ दिया। पुलिस पर दबाव बनाया तो इस प्रकरण में कोई कार्रवाई भी नहीं हुआ। पुलिस के अधिकारियों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को प्राथमिकी पंजीकृत की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Ambuj Kumar Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 15 Sep 2024 04:28 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद कोर्ट मैरिज करने के बहाने पांच बीघा भूमि का बैनामा करवा लिया। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की गई तो महिला ने शनिवार देर रात कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत कराई। कांट क्षेत्र की एक महिला ने कहा कि पति की कई वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अविवाहित देवर ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

शादी के लिए जब दबाव बनाया तो देवर ने कोर्ट मैरिज के नाम पर कुछ कागजात तैयार करा लिए। बाद में पता चला कि कोर्ट मैरिज के बजाय उसकी पांच बीघा भूमि का बैनामा फर्जी तरीके से करवा लिया। विरोध करने पर जान से मरने की धमकी दी।

पुलिस को तहरीर देकर जब कार्रवाई की मांग की तो स्थानीय नेता ने उसके देवर का साथ दिया। पुलिस पर दबाव बनाया तो इस प्रकरण में कोई कार्रवाई भी नहीं हुआ। पुलिस के अधिकारियों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को प्राथमिकी पंजीकृत की गई।