Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले मांग रहे राम मंदिर का निमंत्रण', सपा पर बरसे केशव मौर्य- अखि‍लेश को बताया PDA का अर्थ

उपमुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के पीडीए का अर्थ बताते हुए कहा कि यह पिछड़ाें दलित व अगड़ाें का नहीं उनका स्वयं का विकास करेगा। केशव ने पीडीए को अखिलेश का परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया। कहा कि 2024 में विपक्ष का कोई प्रत्याशी चाहे एकजुट होकर लड़े या फिर अकेले उसकी जमानत जब्त करने की जिम्मेदारी जनता की है।

By brajesh shukla Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 12 Jan 2024 07:06 PM (IST)
Hero Image
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सांसद साक्षी महाराज के जन्मोत्सव पर उन्नाव पहुंचे थे।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। रामभक्तों पर जिन्होंने गोली चलवाई वह राम मंदिर का निमंत्रण मांग रहे हैं। सपा सरकार ने कारसेवकों पर 1990 में गोली चलवाई और जेल में डाला था। जब भाजपा सरकार बनी तो उसने सिर्फ रामभक्तों को जेल से बाहर हीं नहीं निकाला उनके ऊपर फूल बरसाने का भी काम किया। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शहर के अरोड़ा रिसार्ट में यह बात कही। डिप्टी सीएम सांसद साक्षी महाराज के जन्मोत्सव पर यहां शुक्रवार को आए थे।

पीडीए को अखि‍लेश का पर‍िवार डेवलपमेंट अथॉर‍िटी बताया    

उपमुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के पीडीए का अर्थ बताते हुए कहा कि यह पिछड़ाें, दलित व अगड़ाें का नहीं उनका स्वयं का विकास करेगा। केशव ने पीडीए को अखिलेश का परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया।

कहा कि 2024 में विपक्ष का कोई प्रत्याशी चाहे एकजुट होकर लड़े या फिर अकेले, उसकी जमानत जब्त करने की जिम्मेदारी जनता की है। कहा कि अभी आप लोग जो देख रहे हैं वह झांकी है, जबकि, पूरी पिक्चर बाकी है। कहा शीत लहर तो चल ही रही है लेकिन राम लहर उससे भी तेज है। जो राम को लाए हैं ऐसे पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर भी तेज है। केशव ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी मंदिर में यजमान रहेंगे। कहा कि कई लोगों का बयान आया कि हमको निमंत्रण मिला है लेकिन हम नहीं आएंगे। मैं तो भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि ऐसे रामद्रोहियों को सद्बुद्धि दें। बोले अलिखेश यादव कह रहे मैंने चेक करवा है। मुझे न्योता नहीं है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा मैंने न्योता भेज दिया है। कहा देश आत्मनिर्भर बन रहा है यह बात विपक्षियों को हजम नहीं हो रही है।

चुनाव बाद राम व राष्ट्रभक्ति भूल जाएगी कांग्रेस

कहा कांग्रेस ने राम को काल्पनिक बताकर कहा कि राम तो हुए ही नहीं। वह जब चुनाव आता है तो चुनावी हिंदू, चुनावी रामभक्त बन जाएंगे। लेकिन चुनाव जाने के बाद क्या राम भक्ति होती क्या राष्ट्र भक्ति होती है। सब भूल जाते हैं।

गिनाए केंद्र सरकार के काम

  • डिप्टी सीएम ने कहा भगवान राम टाट व तिरपाल के नीचे रहते थे। वहां भव्य मंदिर बनाने का काम पीएम ने किया है।
  • 4 करोड़ गरीबों के घर बनवाया।
  • गरीब कल्याण, किसानों के उत्थान और नौजवानों के उज्जवल भविष्य के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काम किया है।

यह भी बोले

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष 2014 व 2019 में हारा। इसलिए 2024 में एकजुट होकर मोदी का विजय रथ रोकने का प्रयास कर रहे हैं। बोले क‍ि 2019 से ज्यादा बहुमत लाकर मोदी सरकार जीत की हैट्रिक लगाएगी। कहा कि पार्टी की ताकत बढ़ी है। जो पहले हमे वोट नहीं देते है। वह आज हमें वोट दे रहे है।

कहा कि यादव जितना जातिवादी है उतना ही राष्ट्रवादी और उससे भी ज्यादा मोदी वादी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवाद पार्टी सोचती है यादव तबका उनका मजबूत है। उन्हें ही वोटे देगा। लेकिन उनको ये मालूम नहीं है। कहा कि अभी जब मध्य प्रदेश में डा मोहन यादव मुख्यमंत्री बने तो अखिलेश यादव उनसे पीडीए की बात करते है। मैं उनके पीडीए जिसे मैं परिवार डेवलमेंट अथारिटी कहता हूं।

यह भी पढ़ें: 'विश्व देखेगा नए उत्तर प्रदेश की नई अयोध्या', दैन‍िक जागरण के 'श्रीरामोत्सव- सबके राम' कार्यक्रम में बोले CM योगी

पार्टी के जन्म से लेकर आज तक गुंडागर्दी का साथ नहीं छोड़ा

डिप्टी सीएम ने कहा पार्टी के जन्म से आज तक गुंडागर्दी का साथ नहीं छोड़ा। अपराधियों के बिना एक कदम नहीं चले। माफियाओं के लिए पूरी सरकार की ताकत उनके पीछे झोंक देते थे। भाजपा शासन में प्रदेश भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, अपराध, दंग मुक्त है।

यह भी पढ़ें: UP Politics: मिशन-80 की सफलता के लिए भाजपा ने बनाया प्लान, 20 क्लस्टर में बटेंगी सीटें; दिग्गज संभालेंगे कमान