Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वाराणसी में चार घंटे में 24 cm बढ़ी गंगा, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का स्थान गया बदला

Varanasi Ganga Water Level मॉनसून आगमन के साथ ही पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसका असर पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ दूसरे राज्यों में बहने वाली नदियों पर भी पड़ रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जो चिंताजनक है। इसे देखते हुए गंगा आरती का स्थान भी बदला गया।

By Sangram Singh Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 29 Jul 2024 10:49 PM (IST)
Hero Image
खतरे के निशान से आठ मीटर नीचे बह रहीं गंगा

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा का उग्र रूप जिंदगी को मुश्किल में डाल रहा है। जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को नदी का जलस्तर चार घंटे में 24 सेंटीमीटर बढ़ गया। हालात मुश्किल भरे प्रतीत हो रहे हैं। प्रति घंटे छह सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ाव जारी है।

खतरे का लेवल 71.26 मीटर है, लेकिन जलस्तर 63.26 मीटर पहुंच चुका है। गंगा खतरे के निशान से आठ मीटर नीचे बह रही हैं। जलस्तर और बढ़ेगा, इसके कारण जलस्तर में निरंतर वृद्धि होने की संभावना है। स्थिति यह है कि दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल तक गंगा का पानी पहुंच गया।

संध्या आरती का स्थान बदला

गंगा सेवा निधि द्वारा की जाने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक संध्या आरती का स्थान बदला गया है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Moradabad News : सक्रिय हुए निगम के अफसर, स्मार्ट फुटपाथ से हटने लगा अतिक्रमण

गंगा आरती कराई जा रही दस फीट पीछे

अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया की अपने निर्धारित स्थान से गंगा की आरती दस फीट पीछे कराई जा रही है। जैसे-जैसे मां गंगा का जलस्तर दशाश्वमेध घाट के ऊपर आएगा, वैसे-वैसे मां भगवती की आरती का स्थान परिवर्तित होता रहेगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में गंगा का रौद्र रूप: तेजी से बढ़ रहा जलस्तर; टूटने लगा घाटों का आपसी संपर्क