Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सोराग गांव में अतिवृष्टि से दो मकान क्षतिग्रस्त

बागेश्वर जिले में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। बारिश हुई।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 03 Aug 2022 05:59 PM (IST)
Hero Image
सोराग गांव में अतिवृष्टि से दो मकान क्षतिग्रस्त

सोराग गांव में अतिवृष्टि से दो मकान क्षतिग्रस्त

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। धूप और छांव का खेल चला। जिससे उमस बढ़ गई है। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। वहीं, छह मोटर मार्ग अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। कपकोट तहसील में अतिवृष्टि से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बुधवार को सुबह से ही बादल और धूप का खेल चला। हिमालयी गांवों में बारिश हुई। जिसके कारण सरयू का जलस्तर बढ़ गया। अतिवृष्टि से सोराग गांव निवासी कैलाश सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, उमराव सिंह पुत्र हरमल सिंह का आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। वहीं देर शाम फिर आसमान पर बादल छाए गए। जिसके कारण उमस बढ़ गई है। बिजली कटने से लोग परेशान रहे। दिन में लगभग पांच बार बिजली कटी। शहर के लोगों में ऊर्जा निगम के विरुद्ध आक्रोश है। व्यापार मंडल के अनिल कार्की ने कहा कि यदि बिजली की अघोषित कटौती बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बागेश्वर-दफौट, हरीनगरी-पप्यो, सौंग-खलीधार, जैंसर-रियुनी लखमारा, डंगोली-सैलानी, तथा कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हैं। नदियों में सिल्ट आने के कारण पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। जिसके कारण गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि चार से छह अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जिसके लिए विभागों को अलर्ट जारी किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हो रहा है।