Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्‍तराखंड में मैदान से पहाड़ तक गहरा रहा डेंगू का डंक, अभी तक मिले कुल 40 मरीज

Dengue Outbreak in Uttarakhand उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी तीन नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक 40 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। देहरादून जिले में अब तक पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

By Sukant mamgain Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 08 Sep 2024 01:08 PM (IST)
Hero Image
Dengue Outbreak in Uttarakhand: देहरादून जनपद में अब तक पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dengue Outbreak in Uttarakhand: उत्तराखंड डेंगू का डंक लगातार गहराता जा रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक डेंगू के मामले आ रहे हैं। शनिवार को भी तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। प्रदेश में अभी तक 40 मरीजों में डेंगू फैलाने वाला मच्छर डंक मार चुका है।

देहरादून जनपद में अब तक पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सीएस रावत के अनुसार, ऋषिकेश के मीरानगर की 50 वर्षीय महिला एसपीएस ऋषिकेश में भर्ती है। उनकी डेंगू एलाइजा रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मरीज की स्थिति सामान्य है और प्लेटलेट काउंट एक लाख से ऊपर है।

यह भी पढ़ें- Rishikesh Karnprayag Rail Project: अगस्‍त माह में ‘शिव’ व ‘शक्ति’ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रेल परियोजना पर एक नजर

दून अस्पताल में भर्ती नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि

उधर, दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये दोनों मरीज जनपद टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। नोडल अधिकारी डा. अंकुर पांडे ने बताया कि चौरास निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति को बुखार, बदन दर्द आदि की शिकायत पर छह सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज की एलाइजा रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather News: आज पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, देखिए नैनीताल-दून का अपडेट

वहीं, चार सितंबर को अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट पाजिटिव है। मरीज जनपद टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। अभी तक दून अस्पताल में भर्ती नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें चार मरीज दून, एक उप्र व बाकी प्रदेश के अन्य जिलों से हैं।

नौ वर्षीय बच्ची में मलेरिया की पुष्टि

दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती रही नौ वर्षीय बच्ची में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बच्ची ब्रह्मपुरी, लालपुल की रहने वाली है। जिसे बुखार आदि की शिकायत पर पांच सितंबर को भर्ती किया गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट आई। जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई है। इस बीच स्वजन बच्ची को डिस्चार्ज कराकर घर ले गए हैं।