Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता की हालत में सुधार, एम्स ऋषिकेश से मिली छुट्टी; 2 दिन से थीं एडमिट

यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव निवासी सावित्री देवी ( 80 वर्ष) को 14 मई को एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था की उम्र के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचें भी की गईं। जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Thu, 16 May 2024 05:48 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री योगी की मां एम्स से डिस्चार्ज

 जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता सावित्री देवी को गुरुवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है।

यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव निवासी सावित्री देवी ( 80 वर्ष) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था की उम्र के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचें भी की गईं। जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

इस बाबत जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है, लिहाजा उन्हें गुरुवार को दोपहर के समय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।