Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kedarnath Dham Yatra के दूसरे चरण में हेली सेवा ने भी पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 250 से ज्‍यादा उड़ान

Kedarnath Dham Yatra केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 75 हजार से अधिक यात्री हेलीकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 यात्री हेली से केदारनाथ पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़े हेलीकॉप्टरों के संचालन की मांग भी उठ रही है।

By Brijesh bhatt Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 20 Sep 2024 04:25 PM (IST)
Hero Image
Kedarnath Dham Yatra: मौसम ठीक होने से नियमित रूप से संचालित हो रही उड़ानें। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी जागरण, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण में हेली सेवा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम ठीक होने से हेलीकाप्टर की उड़ानें नियमित रूप से संचालित हो रही है। अब तक हेली से 75 हजार 8 सौ 53 यात्री दर्शनों को पहुंच चुके हैं। वहीं रोजाना इन दिनों पन्द्रह सौ यात्री हेली से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

हेली सेवाओं ने भी पकड़ ली रफ्तार

केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण शुरू होने के साथ ही हेली सेवाओं ने भी रफ्तार पकड़ ली है। नौ हवाई कंपनियां नियमित रूप से उड़ान भर रही हैं। एक हेलीकाप्टर औसतन प्रतिदिन 30 उड़ान भर रहा है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand के किसानों ने बदला फसल का ट्रेंड, ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और सूखे को भी झेल लेता है यह अनाज

एक दिन में सभी नौ हवाई कंपनियों द्वारा कुल ढाई सौ से अधिक उड़ान भरी जा रही हैं, जिसमें पन्द्रह सौ के लगभग यात्री दर्शनों को पहुंच रहे है। वहीं सितंबर पन्द्रह के बाद से केदारघाटी में मौसम में भी परिवर्तन आ गया है। जिससे उड़ाने नियमित रूप से भरी जा रही हैं।

हेली सेवा से दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा

केदारघाटी में प्रतिवर्ष हेली सेवा से दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हेली सेवाओं का क्रैज भी लगातार बढ़ता जा रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार भूस्खलन व दर्दनाक घटनाओं के चलते यात्री हेली से बाबा केदार के दर्शनों को जाना यात्री पसंद कर रहे हैं। लेकिन हेली टिकट न मिलने से यात्री मायूस हो जाते हैं।

वर्तमान में केदारनाथ धाम में पांच या छह सीटर हेलीकाप्टर ही संचालित हो रहे हैं, जिससे सीमित संख्या में ही यात्री हेलीकाप्टर से दर्शनों को पहुंच रहे हैं, यात्रियों की हेली सेवाओं के प्रति रूझान बढ़ा है उसको देखते हुए बड़े हेलीकाप्टर के संचालन की भी मांग उठती रही है।

यह भी पढ़ें- गाय के दूध से बना पनीर खाया होगा, लेकिन क्‍या कभी चखा है याक के दूध से बने चुरपी का स्‍वाद?

हालांकि हेली का क्रैज बढ़ने से टिकटों की कालाबाजारी व फर्जीवाड़े के मामले भी लगातार सामने आते रहे हैं। गत वर्ष से बरसात में भी केदारनाथ धाम के लिए नियमित रूप से हेली सेवाएं संचालित हो रही हैं। यात्री बरसात में भी हेलीकाप्टर से बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

नौ हवाई कंपनियां दे रही सेवाएं

वर्तमान में नौ हवाई कंपनियां केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाएं दे रही है, जिसमें आर्यन व ट्रांसभारत नारायणकोटी से, पवनहंस व थंबी एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा ट्रांस भारत फाटा से, हिमालयन व क्रिस्टल एविएशन शेरसी से, ऐरो सोनप्रयाग से संचालित हो रही हैं।

नोडल अधिकारी हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि सभी पन्द्रह कंपनियों ने केदारनाथ द्वितीय चरण की यात्रा के लिए सेवाएं गत 15 सितंबर से शुरू कर दी थी, बड़ी संख्या में यात्री हेली सेवा से बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

  • अब तक हेली सेवा से दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या-75853
  • गत 15 सितंबर से प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की औसत संख्या-1500
  • इस वर्ष अब तक कुल उड़ान- 13755